Bihar

‘उठाइए टेबल करेंगे कार्रवाई’ स्पीकर नंद किशोर यादव भड़के, तो डरे विपक्षी सदस्य चुपचाप अपने स्थान पर लौटे

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा. आज आखिरी दिन भी सदन के अंदर और बाहर विपक्षियों सदस्यों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बिहार विधानसभा में विपक्षी दल पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए. इतना ही नहीं प्रश्नकाल के दौरान भी जमकर हंगामा किया गया. इस दौरान बिहार विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव ने विपक्षियों सदस्यों को चेताते हुए कार्रवाई करने की धमकी दे डाली.

नंद किशोर यादव ने विपक्षी सदस्यों को फटकारा:

दरअसल सत्र के दौरान नंदकिशोर यादव ने विपक्षी सदस्यों को चेताया यदि आप लोगों ने टेबल के साथ कोई छेड़छाड़ की तो कड़ी कार्रवाई करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कल आप लोगों की हरकत के कारण एक रिपोर्टर को चोट लगी है. विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने आरजेडी के गोविंदपुर के विधायक मोहम्मद कामरान को चुनौती देते हुए कहा कि टेबल उठाइए तब हम कार्रवाई करेंगे.

स्पीकर की दहाड़ से शांत हुआ विपक्ष:

इधर नंदकिशोर यादव की धमकी के बाद डरे विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर जाकर चुपचाप बैठ गए. नंदकिशोर यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को कहा कि आप भी आसान पर बैठ चुके हैं. मैंने कहा प्रश्न काल के बाद बोलने के लिए समय दूंगा.

कल भी टेबल पलटने की हुई थी कोशिश:

बता दें कि सदन की कार्यवाही के चौथे दिन गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने रिपोर्टिंग टेबल पलटने की कोशिश की थी. हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों ने स्पीकर के चेंबर के बाहर भी काफी हंगामा किया और फिर धरने पर बैठ गए थे. नीतीश कुमार और ललन सिंह के बयान को लेकर विपक्ष हमलावर है. साथ ही दोनों से माफी मांगने की मांग की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

8 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

8 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

9 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

15 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

15 घंटे ago