Bihar

उन्नाव बस हादसे पर CM नीतीश ने जताया शोक, बिहार के मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा

नमस्ते बिहार ट्रेवल्स की डबल डेकर बस हर दिन सीतामढ़ी से खुलती थी, लेकिन मंगलवार को सीतामढ़ी में पैसेंजर नहीं होने के वजह से बिहार के सबसे छोटे जिले शिवहर से खुली थी। यह बस मोतिहारी होकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसलिए, मरने वालों में शिवहर और मोतिहारी के लोगों की संख्या ज्यादा है। मोतिहारी के फेनहारा निवासी एक ही परिवार के छह लोग की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ। बस एक टैंकर से टकराने के बाद हाईवे पर कई बार पलटी। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि इससे ज्यादा घायल हुए हैं। उन्नाव पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्नाव डीएम गौरांग राठी ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि बिहार के तीन जिलों के जिलाधिकारी लगातार उनके संपर्क में हैं। शवों की शिनाख्त से लेकर उन्हें बिहार भेजे जाने तक की प्रक्रिया हो रही है।

सीएम नीतीश कुमार ने अनुग्रह अनुदान की घोषणा की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए मरने वाले लोगों के परिजनों को सांत्वना दी है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मोतिहारी के परिवार पर टूटा सबसे बड़ा कहर

असफाक (42), मो. इस्लाम (35), मुनचुन खातून (38), गुलनाज खातून (12), कमरून नेशा ( 30) और तीन साल के सोहैल (3) की मौत की खबर पहुंचते ही फेनहारा स्थित इनके घर पर कोहराम मच गया। आसपास के लोग जुटने लगे। इसके अलावा, मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पूर्वी चंपारण जिले के अलग-अलग जगहों के सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। इनमें पिपरा कोठी के मोहम्मद असलम के बेटे सलीम और शमीम, मधुबन निवासी मोहम्मद के बेटे जय सैयद, मोतिहारी के नसरुल्ला दीवान के बेटे फूल मोहम्मद, मोतिहारी निवासी विनोद के बेटे रूपेश कुमार, आदापुर निवासी मेराज आलम और मोतिहारी के बैजू कुमार की मौत की सूचना है।

शिवहर के कई इलाकों में उन्नाव हादसे का दर्द

शिवहर जिले के ब्लॉक रोड नगर पंचायत निवासी 27 वर्षीय दीपक कुमार (पुत्र- लाखन लाल) और लालगढ़ छावनी मकसूदपुर करारिया निवासी 28 वर्षीय शिवदयाल पंडित (पुत्र- कमेश्वर पंडित) की मौत की सूचना इनके घरों तक पहुंच चुकी है।शिवहर जिला के हिरम्मा थाना क्षेत्र के लालबाबू दास (पिता- राम सुरत दास), रामप्रवेश कुमार दास (पिता- लालबाबू दास), भरत भुषण दास (पिता- लालबाबू), शिवहर शहर निवासी मोहम्मद सद्दाम, धनहरा निवासी नीतू और जहांगीरपुर निवासी रजनीश कुमार घायल बताए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

43 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago