Bihar

‘दोषी हूं तो गिरफ्तार करो…’ तेजस्वी यादव पुल गिरने के विवाद पर बोले- हमारे समय तो विभाग के पास पैसा ही नहीं था…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में गिर रहे पुलों को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर कटाक्ष किया है कि बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है. एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है. वहीं नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को चुनौती दी है कि अगर वो दोषी हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

जदयू पर लगाया आरोप, सरकार को दी चुनौती

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जिस दिन से नीतीश कुमार सीएम बने हैं, सिर्फ 18 महीने को छोड़ दें तो पूरे समय ग्रामीण कार्य विभाग जेडीयू के पास ही रहा है. जदयू कार्यकाल के ही पुल इन दिनों गिर रहे हैं. वहीं अपने ऊपर लग रहे आरोपों के जवाब में उन्होंने सरकार को चुनौती दी है कि अगर वो दोषी हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए.

तेजस्वी ने दी सफाई..

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो केवल 18 माह सरकार में रहे हैं. हमारे समय तो विभाग के पास पैसा ही नहीं था. छह से आठ माह तो सिर्फ पैसा लाने में लग गये. हमारे समय के पुल तो केवल सेंशन ही हो पाये थे. अभी तो टेंडर की स्थिति में होंगे. जो भी पुल गिर रहे हैं, वह एनडीए कार्यकाल के ही हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि एनडीए सरकार की अनियमितताओं को देखते हुए इस बार जनता इन्हें सत्ता में वापस लौटने नहीं देगी.

तेजस्वी ने पुल गिरने की घटना को गंभीर मुद्दा बताया

तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 15 दिनों में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है. यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है. बिहार में लगातार भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है, बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इन घटनाओं पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है. उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव शुक्रवार को पटना लौटे हैं.

दोषी हूं तो कर लीजिए मुझे गिरफ्तार

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार को मेरी चुनौती है कि वह बताये कि जो पुल गिरे हैं, कब स्वीकृत हुए? कब टेंडर हुए? कब उनका उद्धाटन हुआ? इससे सब पता चल जायेगा. इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा’ कहा कि एनडीए के लोग अपनी हर गलती को हमारे ऊपर मढ़ते आये हैं. पुल गिरना हो या नीट का मामला ,हमें टारगेट किया गया. अगर हम दोषी हूं तो मुझे गिरफ्तार कर लीजिए.

तेजस्वी यादव पर फोड़ा गया था ठीकरा

बता दें कि बिहार में पिछले दिनों एक के बाद एक करके कई पुल-पुलिया ध्वस्त हुए. जिसके बाद इसे लेकर सियासी माहौल भी गरमाया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत पूरे राजद कुनबे ने जब वर्तमान राज्य सरकार को घेरना शुरू किया तो जदयू की ओर से भी पलटवार किया गया. मंत्री अशोक चौधरी ने इसके लिए तेजस्वी यादव को जिम्मेवार ठहराया और पूर्व की महागठबंधन सरकार पर ठीकरा फोड़ा था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

22 मिनट ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

4 घंटे ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

5 घंटे ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

7 घंटे ago