बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मंगलवार को अयोध्या जाएंगे। वे पटना से गोपालगंज होते हुए सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे। बताया जाता है कि अयोध्या में वे प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के बाद अपना मुंडन भी कराने वाले हैं। सम्राट चौधरी करीब 21 महीने बाद अपनी पगड़ी (मुरेठा) उतारेंगे। बिहार में जदयू के एनडीए में आने और मिलकर सरकार बनाने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि वे अयोध्या जाकर अपनी पगड़ी खोलेंगे और उसे श्रीराम के चरणों में समर्पित कर देंगे।
गोपालगंज में बैठक के बाद अयोध्या होंगे रवाना
जानकारी के मुताबिक, उनके साथ कई अन्य मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी भी अयोध्या जाएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, वे मंगलवार को गोपालगंज में जिला पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम को उनके अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम है। बुधवार को अयोध्या में वे प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन-पूजन करेंगे।
बिहार की सियासत में चर्चा में रही थी चौधरी की पगड़ी
दरअसल, सम्राट चौधरी की पगड़ी खूब चर्चा में रही। प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए सम्राट चौधरी ने संकल्प लिया था कि वे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद ही अपने सिर से पगड़ी हटाएंगे। सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांधी थी।
बदली राजनीतिक परिस्थिति में बीजेपी-जेडीयू साथ
इस बीच, बदली राजनीतिक परिस्थितियों में जदयू भाजपा के साथ आ गई। बिहार में एनडीए की सरकार है। हाल में ही संपन्न लोकसभा चुनाव में जदयू एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ी। केंद्र सरकार में भी जदयू सहयोगी की भूमिका में है। सम्राट चौधरी ने तो अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा कर दी है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…