Bihar

समस्तीपुर में सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार के सबसे कम उम्र के युवाओं के द्वारा संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ अपनी द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर सामाजिक उत्थान में अपनी अहम योगदान देने वाले विभूतियां को सम्मानित किया। मंच संचालन ‘द उम्मीद’ की फाउंडर मेंबर हेमा कुमारी के द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत ‘द उम्मीद’ की सह संस्थापिका श्वेता गुप्ता के द्वारा किया गया।

डॉ. सौमेंदु मुखर्जी (द उम्मीद मेडिकल कोर अध्यक्ष) ने बताया कि ‘द उम्मीद’ एक निर्मल विचार है। समाज के वंचित लोग के विकास के लिए जिस लगन और मेहनत के साथ टीम ‘द उम्मीद’ के सभी सदस्य कार्य कर रहे हैं। उनसे ऐसा प्रतीत होता आने वाले दिन में ‘द उम्मीद’ समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेगा। संजय कुमार बबलू ने बताया कि ‘द उम्मीद’ राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट्स के द्वारा संचालित राज्य का पहला एक ऐसा संस्थान है, जो की सामाजिक क्षेत्र में काफी सराहनीय कार्य कर रही हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में यूथ मोटिवेटर सह मिथिला पेंटिंग के चर्चित कलाकार कुंदन कुमार राॅय, तनिष्क के मैनेजर अनिरुद्ध सिंह, मिलनी महिला संघ से मंदिरा पालित, स्वामी प्रकाश, यश गुप्ता, नवीन कुमार, संजय कुमार, रजनीश कुमार शामिल हुए। बताते चलें कि ‘द उम्मीद’ के संस्थापक अमरजीत कुमार ने वंचित और जरूरतमंद 300 सबसे अधिक बच्चे को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है, अपने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से 1000 सबसे अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

द्वितीय स्थापना दिवस के उपलब्ध पर 500 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव चलाया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथि, सहयोगी, टीम के सदस्य का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य सहयोगी प्रकाश भारतीय और यश गुप्ता का महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर मौके पर अमन कुमार, अभिषेक कुमार दिवाकर, द उम्मीद के उपाध्यक्ष आदेश, नवनीत, सुमीत, विजय, सुमन, पूजा, कुमकुम आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

8 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

8 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

9 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

18 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

18 घंटे ago