Bihar

समस्तीपुर से बैंक लूटने मुजफ्फरपुर गये 6 अपराधी गिरफ्तार, दो उसी बैंक में करते हैं काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर के 6 अपराधी हथियार के बल पर बैंक लूट के नीयत से मुजफ्फरपुर पहुंचे। बैंक लूट से पहले अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें दो बैंक के कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने बैंक लूट की योजना से जिले में प्रवेश करने की बात कही।

तीन की निशानदेही पर तीन की गिरफ्तारी

पीसी में डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि सकरा थाना की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। वे भागने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि भारत फाइनेंस बैंक लूटने की साजिश रची थी। घटना को अंजाम देने के लिए तीन अन्य साथी शामिल थे।

उसका एक साथी विवेक कुमार उसी बैंक में एक महीना पहले से काम कर रहा था। वह समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव का रहने वाला है। दूसरा साथी सन्नी कुमार जो समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवाड़ी का रहने वाला है वह वर्तमान में उसी बैंक में काम करता है। वहीं राहुल कुमार जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर का रहने वाला है। इस तीनों के अलावा तीन अन्य अपराधी अमर कुमार, अखिलेश कुमार व राजा पासवान है जो समस्तीपुर जिले के ही विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ का रहने वाला है। सभी अपराधी समस्तीपुर जिले के ही रहने वाले है।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

9 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

9 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

9 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

9 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

11 घंटे ago