Bihar

रुपौली हारकर भी जीती JDU, नीतीश से मिलकर निर्दलीय शंकर सिंह ने दिया समर्थन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) बिहार के पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट उपचुनाव में हारकर भी जीत गई। दरअसल, रूपौली से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। वे रविवार को पटना स्थित सीएम आवास पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश से मिलकर उन्हें समर्थन देने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री से आशीर्वाद भी लिया।

सीएम नीतीश से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में रूपौली विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात बहुत अच्छी रही। क्षेत्र में विकास कार्य बचे हैं, आश्वासन है कि जल्द पूरा होगा। नीतीश कुमार को समर्थन देने की बात पर उन्होंने कहा कि जो विकास करेगा, हम उसके साथ हैं। शंकर सिंह ने आगे कहा कि 2005 के बाद जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने, तब से बिहार में अपराध कम हुए हैं। नीतीश के नेतृत्व में विकास हुआ है, इस बात को झुठला नहीं सकते हैं।

बता दें कि जेडीयू की विधायक रहीं बीमा भारती के आरजेडी में जाने के बाद रुपौली विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव में शंकर सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की। उन्होंने जेडीयू के प्रत्याशी कलाधर मंडल को 8 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। शंकर सिंह क्षेत्र के पूर्व बाहुबली हैं और चिराग पासवान की लोजपा रामविलास में रह चुके हैं। उपचुनाव में यह सीट एनडीए के अंदर जेडीयू के खाते में जाने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीतकर दूसरी बार विधायक बने। इससे पहले 2005 में वे लोजपा के टिकट पर रुपौली से चुनाव जीते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

10 मिनट ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

28 मिनट ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

59 मिनट ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

2 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

10 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

11 घंटे ago