समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

निजी फार्मेसी और पारा मेडिकल में दाखिले का बदला नियम, नहीं चलेगी मनमर्जी; ऐसे भरें फॉर्म, जानें लास्ट डेट

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

अब बिहार के निजी फार्मेसी और पारा मेडिकल संस्थानों में नामांकन संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर ही होगा। परीक्षा बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय कराएगा। 2024-25 सत्र से ही यह नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। अब तक सरकारी संस्थानों में ही प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर छात्र-छात्राओं का नामांकन होता रहा है। नई व्यवस्था से पढ़ाई में सक्षम और योग्य छात्र-छात्राओं को बेहतर मौका मिलेगा। इस व्यवस्था के बाद निजी संस्थान अधिक फीस लेकर मनमर्जी से कम योग्य छात्र-छात्राओं का नामांकन नहीं ले सकेंगे।

आठ सितंबर को होगी 3 घंटे की परीक्षा 

संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का पैटर्न एक सप्ताह के अंदर तय हो जाएगा। बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति इस मामले पर अध्ययन कर अंतिम निर्णय लेगी। इसमें प्रश्न की संख्या, स्तर और अंक आदि तय होंगे। निजी नर्सिंग, फार्मेसी और पारा मेडिकल संस्थानों में नामांकन के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन 19 अगस्त तक कर सकते हैं। विवि के वेबसाइट buhs.ac.in पर फार्म भरने की सुविधा है। परीक्षा की तिथि 8 सितंबर को दिन में 9 बजे से 12 बजे तक होगी।

IMG 20240426 WA0004

नर्सिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा भी विश्वविद्यालय लेगा

निजी नर्सिंग संस्थानों में 2024-25 सत्र में नामांकन के लिए भी अब संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ही लेगा। इसके पहले 2023-24 सत्र तक इस तरह की प्रतियोगिता परीक्षा आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के माध्यम से आयोजित हो रही थी। इस साल से यह व्यवस्था बदल गई है। फार्मेसी काउंसिल कार्यकारिणी सदस्य अर्जेश राज ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर निजी फार्मेसी संस्थानों में नामांकन से पारदर्शिता आएगी। योग्य छात्र-छात्राओं को संस्थानों में नामांकन का मौका मिलेगा।

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

80 फार्मेसी, 70 पारा मेडिकल और 125 नर्सिंग संस्थान

बिहार में 80 निर्जी फार्मेसी संस्थान हैं। 70 निजी पारा मेडिकल संस्थान हैं। आधा दर्जन सरकारी फार्मेसी संस्थान हैं। सरकारी संस्थानों में नामांकन बीसीईसीई (बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद) द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्णता के आधार पर ही होता है। 121 सरकारी नर्सिंग संस्थानों में भी नामांकन बीसीईसीई की परीक्षा के आधार पर ही होता है। लगभग 125 निजी नर्सिंग संस्थान हैं।

निजी संस्थानों में इन कोर्सों में नामांकन को परीक्षा होगी
  • नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग
  • पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
  • एमएससी नर्सिंग
  • फार्मेसी में बी फार्मा एवं एम फार्मा
  • पारामेडिकल

IMG 20230728 WA0094 01

बिहार में पहली बार निजी फार्मेसी और पारा मेडिकल संस्थानों में नामांकन प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर होगी। निजी नर्सिंग संस्थान सहित फार्मेसी और पारा मेडिकल संस्थानों में नामांकन के लिए परीक्षा ली जाएगी। एक सप्ताह में विवि की परीक्षा समिति परीक्षा प्रश्न सहित सभी मामले फाइनल कर लेगी।

-डॉ. एसएन सिन्हा, कुलपति, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय 

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150