पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी (Shambhavi Choudhary) को ऐसी नसीहत दे डाली है, जिसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। दरअसल, शांभवी ने पप्पू यादव पर लोकसभा स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद, पप्पू यादव काफी भड़क गए।
पप्पू यादव ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि वो बेटी हैं किसी की, मेरे लिए भी बेटी है। पहली बार आई हैं संसद में थोड़ा ज्ञान सीखें और पढ़ें लिखें, बेटी की तरह काम करें। पप्पू यादव की इस सलाह के बाद बिहार सरकार में मंत्री और शांभवी चैधरी के पिता अशोक चौधरी ने भी अपना रिएक्शन दिया।
अशोक चौधरी ने क्या कहा?
अशोक चैधरी (Ashok Choudhary) ने कहा कि पप्पू यादव कितना पढ़ें हैं, खुद बताएं न, सांसद बनना अलग चीज है। ऐसा नहीं है कि कोई पहली बार संसद में गया है तो बच्चा है और कोई पांच बार चला गया है, तो पहलवान है। पहले शांभवी के क्वालिफिकेशन की जानकारी लेलें, तब बोले।
गौरतलब है कि लोकसभा सत्र के दौरान पप्पू यादव की लोकसभा स्पीकर के साथ तीखी बहस हुई थी। पप्पू यादव ने स्पीकर को कहा था कि मैं छह बार चुनाव जीत चुका हूं, आप मुझे सिखाइएगा। आप कृपा पर जीते हैं और मैं चार बार निर्दलीय जीत चुका हूं। पप्पू के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गई।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…