Bihar

जमीन बेचकर पति ने पत्नी को कराई नर्स की ट्रेनिंग, कोर्स पूरा होते ही मांगा तलाक, जेवरात और रूपये लेकर समस्तीपुर में अपने मायके लौट आयी

बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में एक युवक ने जमीन बेचकर अपनी पत्नी को जीएनएम की पढ़ाई करवाई. पति का आरोप है कि कोर्स पूरा होने के बाद अब उसकी पत्नी के तेवर बदल गए हैं. वह पति और ससुराल में रहना नहीं चाहती है. आरोप है कि 15 जून को महिला ने अपने पिता और भाई को बुला लिया और घर का सारा सामान लेकर मायके चली गई . उसकी सास ने बहू और उसके पिता व भाई के खिलाफ थाने में शिकायत की है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के अमारी गांव का है. यहां के रहने वाले बालेश्वर महतो के बेटे प्रिंस आनंद की शादी 24 अप्रैल 2019 को समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में राजेंद्र कुमार महतो की पुत्री मनीषा से हुई थी. मनीषा 12वीं पास थी. वह जब ससुराल आई तो अपने पति और सास के सामने जीएनएम कोर्स करने की इच्छा जताई.

इसके बाद पति और ससुराल वालों ने कुछ कर्ज लिया और बहू का एडमिशन साल 2019 में पंजाब के अजीत नर्सिंग इंस्टीट्यूट में करवा दिया. मनीषा कभी घर पर तो कभी मायके में रहती थी. वह सिर्फ परीक्षा देने पंजाब जाती थी. इसी दौरान 14 नवंबर 2021 को उसे एक बेटी भी हुई. इसके बाद मनीषा ने समस्तीपुर और खगड़िया में कुछ काम भी किया.

दिसंबर 2023 में जीएनएम की पढ़ाई पूरी होते ही मनीषा ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा. कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला. मनीषा की सास सुलेखा ने मामले की शिकायत पुलिस से की है.

इसमें सुलेखा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते 15 जून को मनीषा अपने पिता राजेंद्र महतो और भाई रोशन सहित 5-7 हथियारबंद लोगों के साथ आई थी. वह अपना सामान लेने के साथ ही मेरे करीब 2 लाख 25 हजार रुपये का जेवर और 50 हजार रुपये लेकर चली गई.

एक जुलाई को प्रिंस आनंद का साले और पत्नी ने प्रिंस को फोन करके पतेलिया बदिया बुलाया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया. इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और प्रिंस को पुलिस से छुड़वाया. प्रिंस के परिजनों का आरोप है कि 10 जुलाई को छौराही थाने में बहू और उसके पिता व भाई के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

21 मिनट ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

27 मिनट ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

49 मिनट ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

1 घंटा ago