Bihar

राज्यपाल से मिलने अचानक पहुंचे नीतीश कुमार, बारिश के बीच राजभवन में हलचल हुई तेज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बारिश के बीच राजभवन में अचानक हलचल तेज हो गयी. थोड़ी ही देर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंच गए. अचानक राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की. मुलाकात का प्रयोजन क्या है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन यह मुलाकात विश्वविद्यालय से संबंधित बताई जा रही है. सीएम नीतीश और राज्यपाल के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत चली, जिसके बाद सीएम नीतीश अपने आवास पर लौट गए.

कई मुद्दों पर बात होने की चर्चा

मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालात और केंद्र में नई सरकार बनने के बाद यह पहली बार राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे थे. माना जा रहा है कि सीएम ने कई मामले में और कई राजनीतिक मुद्दों पर राज्यपाल से बातचीत की है. विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्ति के मसले पर भी दोनों के बीच बातचीत की बात कही जा रही है. बिहार के कई विश्वविद्यालयों में कंसल्टेंट की नियुक्ति होना है. इसको लेकर भी इस मुलाकात में बात होने की उम्मीद की जा रही है.

23 जून को भी हुई थी मुलाकात

इससे पहले 23 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ से मुलाकात की थी. सीएम और राज्यपाल के बीच करीब 40 मिनट तक मुलाकात हुई थी. अब एक बार फिर मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे हैं. अपने पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के कारण जब भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंचते हैं तो बिहार में सियासी हलचल तेज हो जाती है. मुख्यमंत्री के राजभवन पहुंचते ही सियासत में तरह तरह के कयास लगाने शुरू हो जाते हैं. बारिश के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे हैं, ऐसे में हलचल बढ़ना लाजमी हो जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

1 घंटा ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

18 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

18 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

19 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago