Bihar

नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार चुनाव लड़ेगी बीजेपी, नए अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कर दिया साफ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का बिहार में अध्यक्ष बदले जाने पर सियासी पारा गर्माया हुआ है। बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने साफ कर दिया है कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने बीजेपी के किसी चेहरे पर आगामी चुनाव लड़ने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। जायसवाल ने यह भी कहा कि उनके हर पार्टी के लोगों से अच्छे संबंध हैं। उनका बस चले तो वे सभी दलों को खत्म कर दें और एक ही पार्टी से बिहार चलाएं।

बीजेपी आलाकमान ने गुरुवार देर रात राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल को बिहार में पार्टी की कमान सौंपी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया है। जायसवाल ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की कोई उम्मीद नहीं थी। गुरुवार रात तक उन्हें इस बारे में पता नहीं था, अचानक 11 बजे उन्हें खबर मिली थी।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनका मकसद राज्य में पार्टी और एनडीए को और मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए बिहार की 174 विधानसभा क्षेत्रों में काफी वोटों से आगे रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम के नेतृत्व में जब भी चुनाव लड़ा, एनडीए आगे ही बढ़ा। उनके सामने कोई चुनौती नहीं है।

सम्राट चौधरी की भूमिका पर बोलते हुए जायसवाल ने कहा कि वे सदन में विधायक दल के नेता हैं। वे उपमुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि आरजेडी वालों को कोई काम नहीं है। उन्हें दूसरों के घर में झांकने के बजाय खुद के अंदर देखना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

2 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

9 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

16 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

18 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

18 घंटे ago