Bihar

बिहार: मुजफ्फरपुर में निजी स्कूल की लैब में जोरदार धमाका, 10 बच्चे और टीचर झुलसे, मची अफरातफरी

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी स्कूल के साइंस लैब में केमिकल रिएक्शन होने से 10 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए. सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रैक्टिकल के दौरान केमिकल रिएक्शन हुआ. मामले में स्कूल प्रबंधन से लापरवाही के लिए जवाब मांगा गया है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी स्थित डॉ. एमएल दास एकेडमी में 8वीं के बच्चे प्रैक्टिकल कर रहे थे, तभी किसी छात्र ने कॉर्क हटा दिया. इससे केमिकल उड़ गया और बच्चे झुलस गए. वहीं, इस हादसे में साइंस टीचर भी घायल हो गए. फिलहाल बच्चों की हालत ठीक है. वे अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट चुके हैं.

प्रशिक्षु डीएसपी ने स्कूल और लैब का किया निरीक्षण

वहीं, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही गायघाट थाने की एसएचओ प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने खुद स्कूल और लैब का निरीक्षण किया और स्कूल प्रबंधन से लापरवाही के लिए जवाब मांगा है. बताया जा रहा है कि प्रैक्टिकल के दौरान लैब में एक साथ कई बच्चे थे, इतने बच्चे नहीं होने चाहिए थे.

मामले में प्रशिक्षु डीएसपी ने कही ये बात

एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने बताया कि लैब में केमिस्ट्री प्रैक्टिकल के दौरान केमिकल रिएक्शन हुआ है. इसमें 10 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं. सभी ठीक हैं. इस हादसे में साइंस टीचर भी घायल हुए हैं. स्कूल प्रबंधन से लापरवाही का स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

34 मिनट ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

1 घंटा ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

1 घंटा ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

1 घंटा ago