सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में एम्स पटना के तीन छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिन छात्रों से पूछताछ की जा रही है उनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मंगलवार को एनआईटी जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया था। आदित्य ने हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से कथित तौर पर नीट-यूजी का पेपर चुराया था।
पंकज कुमार झारखंड के बोकारो का रहने वाला
पंकज कुमार झारखंड के बोकारो का रहने वाला है, जिसे पटना से गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी ने राजू सिंह नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर पेपर चुराने में पंकज कुमार की मदद की थी। राजू को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई ने कुल छह एफआईआर दर्ज की
बता दें कि सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में कुल छह एफआईआर दर्ज की हैं। सीबीआई ने बिहार में जो एफआईआर दर्ज की है वह पेपर लीक से जुड़ा हुआ है। वहीं, एजेंसी ने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में जो एफआईआर दर्ज की गई वो उम्मीदवारों की जगह पर दूसरे के द्वारा परीक्षा देने से जुड़ा है।
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…