Bihar

मुखियाओं के विरोध के बाद बैकफुट पर नीतीश सरकार, पंचायत कार्यों के टेंडर के फैसले पर होगा पुनर्विचार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के पंचायतों में सभी तरह के विकास कार्यों में टेंडर प्रक्रिया अपनाने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाएगा। राज्य के विभिन्न पंचायतों के मुखिया के विरोध के बाद नीतीश सरकार बैकफुट पर आ गई है। राज्य सरकार में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा के माध्यम से फाइल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज दी गई है। सीएम नीतीश इस पर फैसला लेंगे।

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को फैसला लिया गया कि अब पंचायतों में 15 लाख से कम के विकास कार्य भी टेंडर के जरिए ही कराए जाएंगे। इस तरह नीतीश सरकार ने पंचायतों के मुखिया और वार्ड सदस्यों के पर कतर दिए। इससे विकास कार्यों में उनकी मनमानी नहीं चल पाएगी। कैबिनेट के इस फैसले के खिलाफ राज्य भर के मुखिया सरकार के विरोध में आ गए। विभिन्न जिलों में मुखिया संघ ने राज्य सरकार से यह फैसला वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

विरोध के बाद महज दो दिनों के भीतर नीतीश सरकार बैकफुट पर आ गई। अब राज्य सरकार ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का फैसला लिया है। यानि कि दो दिन पहले पारित हुआ कैबिनेट का निर्णय फिलहाल पंचायतों में लागू नहीं किया जाएगा। अगले आदेश तक पंचायतों में विकास कार्य पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ही चलते रहेंगे। पंचायतों में मुखिया और वार्ड सदस्य बिना टेंडर के ही 15 लाख रुपये तक के काम करा सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago