Bihar

बिहार: परिवार बोला-बेटी किडनैप हुई, लड़की ने प्रेमी संग घूमते हुए वीडियो जारी कर कहा-अपनी मर्जी से आई हूं

बिहार के बेगूसराय में एक जीएनएम छात्रा के अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग में बदलता दिख रहा है। 19 जुलाई को मटिहानी थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव में सुधीर कुंवर ने अपनी बेटी कोमल कुमारी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि ऋषिकेश कुमार नाम के युवक ने हथियार के बल पर कोमल का उनके घर से अपहरण किया है। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और मीडिया में भी खबर फैल गई। लेकिन अब कहानी में एक नया मोड़ आ गया है।

कोमल और ऋषिकेश के दो वीडियो आए सामने

दरअसल, कोमल और ऋषिकेश के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दोनों एक होटल के कमरे में दिख रहे हैं। इसमें कोमल कह रही है कि हम दोनों घूमने आए हैं। घर वालों को पता नहीं था। आगे से कुछ नहीं होना चाहिए। हम दोनों अपनी मर्जी से आए हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या घरवालों को प्रेम प्रसंग के बारे में पहले से जानकारी थी?

दूसरे वीडियो में कोमल और ऋषिकेश सड़क पर हाथों में हाथ डाले घूमते दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोमल को बरामद नहीं किया है और अपहरण का मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि कोमल के मिलने और उसका बयान दर्ज होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। तब तक यह कहना मुश्किल है कि कोमल का अपहरण हुआ था या वह अपनी मर्जी से ऋषिकेश के साथ गई है। बताया जा रहा है कि वीडियो बेगूसराय का ही है। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार ने हथियार के बल पर किडनैपिंग की बात कही थी

कोमल के भाई ने मीडिया को बताया था कि शुक्रवार की शाम से ही अपाचे बाइक से कुछ युवक घर के आसपास लगातार चक्कर लगा रहे थे। देर शाम कोमल अपनी मां के साथ घर के बगल में ही स्थित डेरा पर गई थी। मां ने उसे गाय का चारा देने को कहा और खुद बगल में बैठ गई। इसी दौरान बलेनो कार से 5 हथियारबंद अपराधी आए और कोमल को उठा लिया। मां ने जब हल्ला किया तो उस पर भी हथियार तान दी।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

6 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

7 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

12 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

17 घंटे ago