Bihar

मेयर-डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना अब मुश्किल, बिहार विधानसभा में पास हुआ नया विधेयक

बिहार के शहरी निकायों में जनता द्वारा सीधे चुने गए नगर निगमों के मेयर-डिप्टी मेयर और नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के मुख्य पार्षद-उप मुख्य पार्षद के खिलाफ अब पूरे पांच साल के कार्यकाल के दौरान कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा. चुनाव के दो साल बाद उनके खिलाफ लाया जा सकने वाला संबंधित प्रावधान बिहार नगर पालिका अधिनियम से हटा दिया गया है. मंगलवार को बिहार विधानसभा ने बिहार नगर पालिका (संशोधन) विधेयक 2024 के जरिए इसे मंजूरी दे दी. नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने सदन में इस विधेयक का प्रस्ताव रखा.

सरकार के निर्देश के विरुद्ध प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होगा

संशोधित विधेयक में प्रावधान किया गया है कि राज्य सरकार के नियमों या निर्देशों के विरुद्ध किसी भी प्रस्ताव पर नगर पालिका की किसी भी बैठक में विचार नहीं किया जाएगा. यदि ऐसा कोई प्रस्ताव नगर पालिका की बैठक में लाया जाता है तो उसे मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा राज्य सरकार के पास विचारार्थ भेजा जाएगा तथा इस संबंध में अंतिम निर्णय राज्य सरकार का होगा.

एक हफ्ते के अंदर बनेगी बैठकों की मिनट्स प्रोसिडिंग

नगर पालिकाओं और उसकी समितियों की बैठकों के बाद कार्यवाही के मिनट्स जारी करने में होने वाली देरी को देखते हुए भी अधिनियम में संशोधन किया गया है. इसके तहत अब नगर पालिका और नगर समिति की हर बैठक की कार्यवाही के मिनट्स एक सप्ताह के भीतर जारी करना अनिवार्य होगा. इससे कई महत्वपूर्ण निर्णयों और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में होने वाली अनावश्यक देरी को रोका जा सकेगा.

नगर पालिका स्तर पर नियम बनाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए संशोधन अधिनियम में राज्य सरकार के स्तर पर नियम बनाने का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही संपत्ति कर पर आपत्ति के खिलाफ जिला न्यायाधीश के समक्ष अपील करने के प्रावधान में भी संशोधन किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

38 मिनट ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

1 घंटा ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

3 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

4 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

5 घंटे ago