Bihar

कौन हैं बाहुबली शंकर सिंह? रुपौली उपचुनाव में नीतीश और तेजस्वी के उम्मीदवारों को निर्दलीय हराया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एनडीए और महागठबंधन को हराकर जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, शंकर सिंह क्षेत्र के पुराने नेता हैं। वे लोजपा से एक बार विधायक भी रह चुके हैं। इस बार उन्होंने लोजपा से नाता तोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और आरजेडी की बीमा भारती एवं जेडीयू के कलाधर मंडल को पटखनी दी। राजपूत समाज से आने वाले शंकर सिंह की गिनती बाहुबली से राजनेता बने चंद लोगों में होती है।

बताया जाता है कि शंकर सिंह एक समय में लिबरेशन आर्मी नाम का गिरोह चलाते थे। इस दौरान उनकी बीमा भारती के पति अवधेश मंडल के गिरोह से भिड़ंत्त भी होती थी। दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर काफी अदावत रही। शंकर सिंह की राजनीति में साल 2000 में एंट्री हुई। पहली बार वे 2005 में लोजपा के टिकट पर रुपौली से विधानसभा चुनाव जीते, हालांकि तब किसी को बहुमत नहीं मिलने से बिहार में सरकार नहीं बन पाई और 6 महीने बाद फिर से चुनाव हुए। अगले चुनाव में बीमा भारती दोबारा रुपौली से जीत गईं और शंकर सिंह को हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद शंकर सिंह 2010, 2015 और 2020 में लगातार विधानसभा चुनाव लड़ते रहे, लेकिन जीत नहीं पाए। इस बार उपचुनाव में उन्होंने अपना पूरा दमखम लगा दिया और पांच बार की विधायक रहीं बीमा भारती को हराकर 19 साल बाद फिर से विधायक बन गए हैं। शंकर सिंह को इस बार सिर्फ अगड़ी जाति ही नहीं बल्कि पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों का भी समर्थन भी मिला। उपचुनाव में ग्राउंड प्रचार के साथ वे सोशल मीडिया पर भी छाए रहे।

पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर हाल ही में उपचुनाव में शंकर सिंह ने निर्दलीय लड़कर जेडीयू के कलाधर मंडल को 8211 वोटों से हराया। वहीं, आरजेडी की बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीमा भारती जेडीयू के टिकट पर जीती थीं। जबकि लोजपा के टिकट से लड़े शंकर सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं, कलाधर मंडल निर्दलीय लड़े थे और चौथे नंबर पर रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

1 घंटा ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

9 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

10 घंटे ago