Bihar

बिहार के लोग सावधान! रखा किरायेदार तो सरकार लेगी अब पैसा, जानें नगर निगम का प्लान

अगर आप नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं और अपने मकान में किरायेदार रखते हैं और उससे कमाई करते हैं तो आपको अतिरिक्त संपत्ति कर और होल्डिंग टैक्स देना होगा. अब एक ही घर में दो तरह का टैक्स का निर्धारण किया जायेगा. अगर कोई व्यक्ति अपने निजी आवास का प्रयोग खुद के रहने और किरायेदार को रखने के लिए करता है तो उसे घरेलू और व्यावसायिक तौर पर अलग-अलग टैक्स देना पड़ सकता है.

इसके लिए राज्यभर के सभी 19 नगर निगमों और अन्य नगर परिषदों में नए सिरे से जीआईएस (जियोग्रोफिकल इंफॉरमेशन सिस्टम) सर्वे की तैयारी है. इससे संबंधित सर्कुलर नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से सभी नगर निकायों को जारी की गई है.

क्यों हो रहा है जीआईएस सर्वे

जीआईएस यानी जियोग्रोफिकल इंफॉरमेशन सिस्टम , एक ऐसा सर्वे जिससे नगर निकाय के क्षेत्र में रहने वालों नागरिकों का उनके होल्डिंग का सही तौर पर मूल्यांकन किया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर यदि कोई अपने मकान का व्यावसायिक उपयोग कर रहा है और संपत्ति कर घरेलू के हिसाब से दे रहा है, तो ऐसे लोगों की संपत्ति की पहचान जीआईएस सर्वे के माध्यम से की जाएगी और उनसे व्यावसायिक टैक्स लिया जायेगा. इसके अलावा जीआईएस सर्वे के रिपोर्ट का उपयोग कई विकास कार्यों के लिए भी किया जायेगा.

एक एक इंच भूमि की हो पाएगी पहचान

जीआईएस सर्वे का मकसद होल्डिंग टैक्स की चोरी रोकना तो है ही साथ हीं नक्शा के अनुरूप भवन निर्माण में पारदर्शिता लाना है. सर्वे के बाद पूरे नगर की एक एक इंच भूमि, भवन के आंकड़े डेटा में अपलोड हो जाएंगे. इसके द्वारा होल्डिंग टैक्स की चोरी एवं सरकार की जमीन पर अवैध कब्जे पर भी नजर रखते हुए इसपर रोक लगाने में मदद मिलेगी. जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम सेटेलाइट आधारित फोटोग्राफी कर उसकी मैपिंग करेगा.

इसके जरिए छोटे से छोटे निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी नगर निकायों को रहेगी. कहने का मतलब यह है कि इस सर्वे से नगर निकाय में मौजूद हर एक चीज की लेटेस्ट जानकारी मिल पायेगी. इस आधार पर होल्डिंग टैक्स का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

3 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago