प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को ज्ञानभवन में हुई जन सुराज अभियान की संगठनात्मक बैठक में प्रशांत किशोर की उपस्थिति में तीन बड़े नाम इसमें शामिल हुए।
इनमें भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती डा. जागृति, बक्सर से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आनंद मिश्रा व पूर्व राजद विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण कर अभियान को अपना समर्थन दिया।
तीनों जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) से प्रभावित होकर इस अभियान की सदस्यता ली। तीनों ने इस अभियान की सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार में जन सुराज के माध्यम से ही परिवर्तन लाया जा सकता है।
2 अक्टूबर को प्रशांत किशोर की पार्टी का नामाकरण होगा
चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान को 2 अक्टूबर, गांधी जयंती पर एक राजनीतिक पार्टी का नाम दिया जाएगा। बिहार में एक अभियान के रूप में शुरू हुआ जन सुराज इस साल के अंत तक एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत हो जाएगा। प्रतिनिधित्व को व्यापक बनाने के उद्देश्य से प्रशांत किशोर ने जन सुराज बैनर के तहत अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) श्रेणी से कम से कम 75 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का अपना इरादा भी बताया है।
प्रशांत किशोर 4 अगस्त को करेंगे बैठक
प्रशांत किशोर 4 अगस्त को 10 बजे पटना के बापू सभागार में बैठक करेंगे। प्रशांत किशोर ने सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास का नारा भी दिया है। वहीं, इस बैठक में जन सुराज से जुड़े सभी युवा पदाधिकारी शामिल होंगे।
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…