Bihar

राजधानी पटना में जदयू नेता के घर घुसे एक दर्जन डकैत, प्रदेश उपाध्यक्ष को परिवार समेत बंधक बनाकर किया लूटपाट

बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने अब जदयू नेता के घर को अपना निशाना बनाया और हथियार के बल परिवार को बंधक बना दस लाख के गहनों की लूट कर ली. फुलवारीशरीफ के संपतचक इलाके में लगातार तीन दिनों में दूसरी बार डाका डाल अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है. गौरीचक थाना क्षेत्र के चिपुरा में डकैती की वारदात में शामिल बदमाशों को पुलिस पकड़ भी नहीं पायी थी कि वहां से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर बैरिया और कछुआरा गांव के बीच सुनसान इलाके में जदयू नेता के घर पर धावा बोल दिया.

जदयू नेता के घर घुसे डकैत, लूटपाट किया

गोपालपुर थाना के मनोहरपुर कछुआरा में मंगलवार की रात डकैतों ने जदयू युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार के घर को निशाना बनाते हुए 10 लाख की संपत्ति लूट कर फरार हो गये. डकैतों के दल ने घर में प्रवेश कर सभी लोगों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में करते हुए घर के कोने-कोने को खंगाल लिया. इस दौरान दस लाख के सोने के जेवरात व 38 हजार रुपये नकद लेकर कर चंपत हो गये. जाने के दौरान घर के लोगों का मोबाइल डकैतों ने घर के बाहर खेत में फेंक दिया.

खोजी कुत्ते की मदद लेकर जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

घटना की सूचना जब जेडीयू नेता ने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की टोह में खोजी कुत्ते को बुला कर जांच पड़ताल की मगर कोई सुराग नहीं मिला. बाद में सत्ताधारी दल के नेताओं के हड़काने पर मौके पर एसपी सिटी पूर्वी, डीएसपी सदर टू भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ की. डॉग स्क्वायड बुलाकर पुलिस में आसपास के इलाके में भी खोजबीन अभियान चलाया है लेकिन डकैतों का कोई भी अता-पता अभी तक पुलिस टीम के हाथ नहीं लगा है.

गंजी-बनियान में घुसे दर्जन भर डकैत

मनोहरपुर कछुआरा में जदयू युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार मकान बना कर रहते हैं. इनका मकान गांव के बाहरी हिस्से में सुनसान इलाके में है. मंगलवार की रात करीब 12 बज कर 30 मिनट पर घर के पिछले हिस्से से एक दर्जन डकैतों का दल घुसा और छत से घर के भीतर आकर हथियार के बल पर घर के सभी सदस्यों को अपने कब्जे में कर सब का मोबाइल फोन ले लिया. डकैती करने आये अधिकांश लोग गंजी बनियान व गमछे से मुंह ढके थे. सूचना मिलने के साथ ही थानाध्यक्ष गोपालपुर जावेद अहमद खां दल बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस के वरीय पदाधिकारी को दी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दिखा दुर्लभ ‘जल बवंडर’, पानी की सतह से आसमान तक बनी कीप, देखें वीडियों… 

समस्तीपुर : 26 सितम्बर 2026 को समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में वॉटरस्पाउट का रोमांचक दृश्य देखा…

39 मिनट ago

समस्तीपुर में ‘क्रिएटर मंच बिहार’ संगठन के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान की बनी रणनीति

समस्तीपुर : क्रिएटर मंच बिहार की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कर्मचारी…

9 घंटे ago

विभूतिपुर में दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर ह’त्या

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार…

10 घंटे ago

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…

12 घंटे ago

विद्यापतिनगर में NH-122 पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-122 स्थित इमली ढाला, मऊ के समीप रविवार…

12 घंटे ago