समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘एक भी वारदात हुए तो…’, जदयू विधायक ने बीच सड़क पर पुलिसवालों की लगाई क्लास, कहा- आप लोगों पर FIR करेंगे और सबको सस्पेंड करवाएंगे

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर देखने को मिल रहा है. अपराधियों के द्वारा बीती रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास हथियारबंद अपराधियों ने तीन युवक के साथ मोबाइल और रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद उस इलाके में सनसनी फैल गई थी.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस पदाधिकारी को जमकर फटकार लगाई. इस दौरान मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि आप लोग बस यहां पर कुछ नहीं करते हैं और आप लोगों के सामने ही अपराधी छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं. लेकिन अपराधी को पकड़ने में नाकाम साबित होते हैं.

IMG 20231027 WA0021

उन्होंने पुलिस गश्ती पर सवाल खड़ा करते हुए पुलिस पदाधिकारी की जमकर फटकार लगाई है. इस दौरान मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास अक्सर छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं. इसको लेकर सदर डीएसपी सुबोध कुमार से मेरी बात हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द वहां पर एक पुलिस विकेट की व्यवस्था की जाएगी और जो दोषी पुलिस पदाधिकारी होंगे. उस पर कार्रवाई की जाएगी.

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि बीती रात मुफस्सिल खाना क्षेत्र के पानगची के पास कुछ अपराधियों के द्वारा दो-तीन लड़के के साथ मारपीट कर मोबाइल और रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि उस जगह पुलिस ने गश्ती तेज कर दी है. बरहाल जो भी हो जिस तरीके से सत्ता दल के विधायक राजकुमार सिंह ने जिस तरीके से पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. यह कहीं ना कहीं पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledHalf Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02