Bihar

पटना सिंगरौली एक्सप्रेस के लोको पायलट पर हमला, नाराज ड्राइवर ने खड़ी कर दी ट्रेन; आगे जाने से इनकार

बिहार के पटना जिले में यात्रियों से भरी एक ट्रेन के लोको पायलट पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना मंगलवार रात लगभग 9 बजे की है। ट्रेन नंबर 13350 पटना सिंगरौली एक्सप्रेस के लोको पायलट पर पत्थर फेंके गए। इससे वह जख्मी हो गया। यह घटना पटना-गया रेलखंड में तारेगना जीआरपी थाना के तिनेरी हॉल्ट और नदौल स्टेशन के बीच घटी। हमले से गुस्साए चालक ने नदौल स्टेशन पर ट्रेन ले जाकर खड़ी कर दी और आगे जाने से इनकार कर दिया।

इसकी सूचना मिलने पर तारेगना और जहानाबाद की जीआरपी आनन-फानन में नदौल स्टेशन पहुंची। ट्रेन के लोको पायलट को समझा-बुझाकर गाड़ी आगे ले जाने के लिए मनाया गया। इस बीच नदौल स्टेशन पर पटना सिंगरौली एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक रुकी रही। बताया जाता है कि पटना से गया जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन (03211) मंगलवार को अपने निर्धारित समय साढ़े 6 बजे के बजाय साढ़े 7 बजे तक नहीं खुली थी। इस बीच पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस निर्धारित समय साढ़े 7 बजे खुल गई तो पैसेंजर ट्रेन के अधिकतर यात्री उसमें सवार हो गए।

यह ट्रेन लगभग हर स्टेशन पर रुकती हुई 8.51 बजे तारेगना पहुंची। ट्रेन जब तिनेरी हॉल्ट के पास पहुंची तो लोगों ने वैक्यूम काटकर ट्रेन को रोक दिया और उतरकर जाने लगे। आरोप है कि इस दौरान वैक्यूम दुरुस्त करने उतरे चालक ने गुस्से में यात्रियों को अपशब्द कहे। जिसे सुनकर एक व्यक्ति ने चालक पर पत्थर चला दिया, और वह जख्मी हो गया।

बता दें कि बिहार में इन दिनों ट्रेन पर पथराव के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 13 जून को बक्सर जिले के चौसा रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर दिया गया। इससे कुछ यात्रियों को चोट आई। इसके एक दिन बाद 14 जून को जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर मधुबनी में पथराव किया गया। हाल ही में 28 जून को पटना से हावड़ा जा रही वंदे भारत ट्रेन पर मोकामा के पास पथराव किया गया, जिससे खिड़की के शीशे दरक गए।

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

12 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

13 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

13 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

15 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

20 घंटे ago