Bihar

यूक्रेन के साथ युद्ध में हाजीपुर में बने जूते पहनकर उतर रही रूस की सेना, PM को कंसेप्ट बताएंगे मंत्री चिराग पासवान

हाजीपुर के कारखाने में रूसी सैनिकों के लिए जूते बनाए जा रहे है। जिसका इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में भी किया गया। रूसी सैनिक माइनस 40 डिग्री सेल्सियस में ‘मेन इन बिहार’ जूते पहनकर मार्च करते हैं।

कॉम्पिटेंस एक्सपोर्ट नाम की एक निजी लिमिटेड कंपनी इसे बना रही है। हाजीपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करते हुए इसकी तारीफ की और कहा- पीएम को भी कंसेप्ट बताएंगे।

यह कंपनी 2018 में स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए खोला गया था। कंपनी के महाप्रबंधक शिव कुमार रॉय के मुताबिक फिलहाल ये जूते रूस के सैनिकों के लिए बन रहे हैं। बहुत जल्द स्थानीय बाजार में भी हमारे प्रोडक्ट दिखने लगेगा।

वर्तमान में सिर्फ रूसी सैनिकों के लिए बना रहे सेफ्टी शूज

शिव कुमार रॉय ने बताया कि ये जूते विभिन्न प्रकार के सेफ्टी परपस के लिए बनाए गए हैं। जूता फायर प्रूफ और काफी हल्का है। इसके साथ ही माइनस 40 डिग्री सेल्सियस में पहन कर आसानी से चल सकते हैं। इन सभी बातों को ध्यान रखकर जूते का निर्माण हाजीपुर में कराया जा रहा है। वर्तमान में सिर्फ रूसी सैनिकों के लिए जूता बना रहे हैं।

70 प्रतिशत महिला कर्मी

मैनेजर के मुताबिक धीरे-धीरे यूरोप के लिए भी जूते का निर्माण कराया जाएगा। कंपनी का रिस्पॉन्स अच्छा है और रूस के निर्माता में एक नंबर स्थान भी है। कंपनी में 300 कर्मचारी काम करते हैं, जिसमें 70% कर्मचारी महिलाएं हैं।

पिछली साल कंपनी ने 100 करोड़ का कारोबार किया था, जिसमें 1.5 मिलियन जोड़ी जूता का निर्माण कंपनी ने किया था। हाजीपुर की यह कंपनी यूरोपीय बाजारों जैसे इटली, फ्रांस, स्पेन और यूके को लग्जरी डिजाइनर या फैशन जूते भी निर्यात करने की तैयारी है। जल्द ही डॉंमेस्टिक मार्केट में भी शू उतारेंगे।

कंपनी के फैशन विकास और विपणन प्रमुख मजहर पल्लुमैया ने कहा कि हमारा उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए हाई कैटेगरी के जूते तैयार करना है। हमने हाल ही में एक बेल्जियम कंपनी के साथ बातचीत शुरू की है। अगले महीने कुछ कंपनियां हमारे कारखाने का दौरा करेंगी। यहां फैशन उद्योग शुरू करना एक चुनौती पूर्ण है।

वहीं, इस मामले में केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय सांसद के तौर पर जल्द यहां दौरा करेंगे। साथ ही यहां के कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मूलभूत सुविधाएं और मदद करूंगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इसके एक्सटेंशन के लिए प्रस्ताव भी रखूंगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago