Bihar

गंडक नदी में बने पुल का पाया धंसा, कई गांवों का संपर्क टूटा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सीवान में गंडकी नदी (गंडक नहर) के ऊपर बना पुल का एक पिलर नदी में धंस गया है। इससे पुल का एक छोर नदी में गिर गया है। यह पुल दारौंदा प्रखंड अंतर्गत देवरिया और भीखा बांध गांव के सीमा पर स्थित है। पुल के जर्जर होने को लेकर ग्रामीणों ने बीते 22 जून को विरोध प्रदर्शन भी किया था। तब प्रशासन द्वारा इसका मरम्मत कार्य भी कराया जा रहा था। बावजूद इसके आज बुधवार की सुबह करीब 5 बजे पुल का एक पिलर नदी में धंस गया। इस पुल के गिर जाने से लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों का महाराजगंज मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

पहले से जर्जर था पुल का पाया

22 जून को इसी नदी पर बने गरौली में पुल धंस गया था। तब जिला प्रशासन द्वारा गंडक विभाग और पथ निर्माण विभाग द्वारा सभी पुल का सर्वे कराया जा रहा था। गरौली से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर यह पुल स्थित है। ग्रामीणों का कहना है की बीते दिन हुई तेज बारिश के कारण पानी का स्तर बढ़ गया था। पानी की धारा भी तेज हो गई थी जिसके कारण आज पुल धंस गया है। लोगों का कहना है की शिकायत के बावजूद भी प्रशासन ने इसपर बिलकुल ध्यान नही दिया।

जेसीबी से काम होने के कारण पाया हुआ कमजोर

ग्रामीणों का आरोप है कि गंडक विभाग द्वारा नहर की सफाई कराई गई थी। इस दौरान बिना मानक का ध्यान रखें नहर की किनारे से जेसीबी से मिट्टी की कटाई की गई थी। जिसके कारण पिलर के किनारे से भी मिट्टी है गया था और जिस प्रकार गरौली का पुल गिरा है, उसी प्रकार यह पुल भी गिर गया है। कुछ दिन पहले ही बिहार के अररिया में एक पुल गिर गया था। उस पुल को बनाने में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इससे पहले भी बिहार में कई बड़ी लागत के पुल पिलर बह जाने के कारण बह चुके हैं। सीवान में भी नहर पर बने पुल में सिर्फ एक पिलर था और वही पिलर बह जाने के कारण पुल ढह गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

13 मिनट ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

4 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

4 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

5 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

14 घंटे ago