बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का बेरहमी से कत्ल हो गया है। दरभंगा में उनकी हत्या की गई है। अब तक इस हत्या की वजह पता नहीं चली है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि निजी रंजिश के चलते शायद इस कांड को अंजाम दिया गया है। मुकेश सहनी बिहार में मल्लाहों के बड़े नेता कहे जाते हैं। वह विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के मुखिया भी हैं। जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी आरजेडी के साथ थे और महागठबंधन का हिस्सा थे।
पिछड़ा समुदाय से आने वाले मुकेश सहनी के पिता की हत्या बिहार में एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। राज्य में कानून व्यवस्था पर यह कांड बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। इस हत्याकांड पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है। ऐसा लग रहा है कि बिहार में अब कोई सुरक्षित नहीं है। यहां लगातार हत्याओं का दौर जारी है। जब मुकेश सहनी के पिता का इस तरह कत्ल हो सकता है तो फिर कौन सुरक्षित है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे। खबर मिलते ही वह दरभंगा लौट रहे हैं। एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने जीतन सहनी के कत्ल की पुष्टि की है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। आशंका है कि जीतन सहनी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो सकता है और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। ‘सन ऑफ मल्लाह’ कहे जाने वाले मुकेश सहनी की पार्टी लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर मुकाबले में उतरी थी। हालांकि किसी भी सीट पर उसे जीत नहीं मिली थी। तेजस्वी यादव के साथ नवरात्रि के मौके पर मछली खाने वाला वीडियो बनाने पर मुकेश सहनी घिर गए थे।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…
समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…