Bihar

बिहार BJP चीफ बनते ही दिलीप जायसवाल ने मंत्रियों को सौंपा नया काम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की भी लगाई ड्यूटी

बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक अगस्त से फिर सहयोग कार्यक्रम शुरू होगा. रविवार को छोड़कर सप्ताह के सभी छह दिन दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के मंत्री जनता की शिकायतें सुनेंगे और मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा.

कब-कहां लगेगा जनता दरबार

पार्टी के मुताबिक दोनों उप मुख्यमंत्री अपने-अपने आवास पर समस्याएं सुनेंगे. मंगलवार को सम्राट चौधरी 11 एम स्ट्रैंड रोड स्थित अपने आवास पर समस्याएं सुनेंगे, शुक्रवार को विजय सिन्हा के तीन स्टैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर जनता दरबार लगेगा. इसके अलावा सोमवार को मंगल पांडे, केदार गुप्ता और कृष्णनंदन पासवान, बुधवार को रेणु देवी, नीतीश मिश्रा और दिलीप जायसवाल, गुरुवार को नितिन नवीन, संतोष सिंह और सुरेंद्र मेहता जबकि शनिवार को प्रेम, नीरज बबलू, जनक राम और हरि सहनी भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 से एक बजे तक बैठेंगे. प्रदेश अध्यक्ष ने फरियादियों का रजिस्टर मेंटेन करने का भी निर्देश दिया है.

बधाई देने वालों का लगा रहा तांता, प्रदेश पदाधिकारियों से किया विमर्श

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल मंगलवार को पूरे दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठे रहे. इस दौरान उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा. उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की. इस दौरान योजनाबद्ध कार्यों पर भी चर्चा की गई.

बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारी और मोर्चा के प्रदेश के अध्यक्ष के साथ व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया. साथ ही केंद्र और प्रदेश की ओर से भाजपा के चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गयी. पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन का गठन हम जल्द ही कर लेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

2 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

8 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

9 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

10 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

10 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

10 घंटे ago