राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शनिवार को वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के दरभंगा के बिरौल स्थित आवास पर पहुंचे और उनके पिता जीतन सहनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
लालू प्रसाद पटना से सीधे बिरौल पहुंचे और मुकेश सहनी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत जीतन सहनी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि इस दुख को घड़ी में राजद परिवार वीआईपी प्रमुख के साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि भगवान मृतात्मा को शांति दें और अपने श्रीचरणों में स्थान दें। राजद नेता ने आगे कहा कि जीतन सहनी की हत्या की गई। यह जघन्य अपराध है। उन्होंने दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिए जाने की भी बात कही। ऐसे लोगों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। लालू यादव के साथ राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक और समीर महासेठ भी मौजूद थे।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…