दरभंगा समेत बिहार के चार शहरों में मेट्रो परिचालन की संभाव्यता (फिजिबिलिटी) रिपोर्ट नवंबर में मिल जाएगी. संभाव्यता अध्ययन शुरू करने के लिए नगर विकास विभाग और एजेंसी राइट्स के बीच समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो गया है. राज्य सरकार ने चार शहरों गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में मेट्रो परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके लिए सबसे पहले इन शहरों में मेट्रो परिचालन की संभाव्यता का अध्ययन किया जाना है.
सरकार अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले चारों शहरों में मेट्रो संभाव्यता का अध्ययन पूरा करा लेना चाहती है. इस काम के लिए सरकार ने गुरुग्राम स्थित रेलवे की एजेंसी राइट्स के साथ समझौता किया है. एजेंसी को नवंबर माह तक संभाव्यता रिपोर्ट सौंपनी है. इस पर सात करोड़ दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.
इस राशि के लिए विभाग ने अलग से केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखा है. गया में मेट्रो की संभाव्यता पर एक करोड़ 88 लाख रुपये, मुजफ्फरपुर पर 1.77 करोड़, दरभंगा पर 1.59 करोड़ और भागलपुर पर 1.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मेट्रो परिचालन की फिजिबिलिटी आने के बाद कंप्रिहेनसिव मोबिलिटी प्लान, अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट तैयार की जानी हैं.
पटना मेट्रो के कॉरिडोर वन के मुकाबले कॉरिडोर टू को प्रथम चरण में चालू करने की योजना है. इसी कारण कॉरिडोर टू में एलिवेटेड के साथ ही भूमिगत निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर के तहत न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी के बीच एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं लगभग 80 प्रतिशत तक लाइन के सिविल वर्क का काम पूरा कर लिया गया है. मोइनुल हक स्टेडियम से विश्वविद्यालय के बीच टनल बनकर तैयार है. विश्वविद्यालय से गांधी मैदान और गांधी मैदान से आकाशवाणी होते हुए पटना जंक्शन के लिए टनल खुदाई का कार्य जारी है.
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…