देश में इस वक्त घुसपैठियों को लेकर लगातार आवाज उठ रही है. इस बीच आए दिन कहीं न कहीं से किसी अपराध में घुसपैठियों की संलिप्त होने की बात सामने आती रहती है. इसी कड़ी में बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है. साथ ही एक भारतीय महिला और एक पुरुष को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
हिरासत में ली गई बांग्लादेशी महिला सहित अन्य लोगों से नगर एसपी शुभम आर्य, सदर एसडीपीओ अमित कुमार सहित लहेरियासराय थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद एसपी ने कहा की पूरा मामला देह व्यापार से जुड़ा है. पूछताछ कर रैकेट का पता लगाया जा रहा है. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से इन सभी को पकड़ा गया है.
बांग्लादेशी महिला के के पास पासपोर्ट भी मिला है. पुलिस हर तरह से जांच कर रही है. बांग्लादेशी महिला के बारे में विदेश मंत्रालय को भी जानकारी दी जा रही है. बताया जाता है कि बांग्लादेशी महिला पश्चिम बंगाल के रास्ते सियालदह होते हुए दरभंगा पहुंची थी. वह शहर के एक मोहल्ले में कई दिनों से रह रही है. जिसकी सूचना स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार को दी थी। हालांकि विशेष जानकारी अभी नहीं दी जा रही है. वहीं इस मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…