नेपाल और उत्तर बिहार में भारी बारिश के बाद नदियां गंडक नदी में भारी उफान है और बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इससे सरकार और आमजन की चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर का हवाई हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वे नेपाल बॉर्डर स्थित गंडक बराज का भी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे नदियों के जलस्तर की स्थिति का जायजा लेंगे। निरीक्षण के बाद वे अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोमवार को अपने आवास पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलिकॉप्टर के जरिए विभिन्न जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना होंगे।
सीएम नीतीश गंडक समेत अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर के साथ ही कटाव एवं अन्य हालातों का भी जायजा लेंगे। पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय ने बताया कि जिले में फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री वाल्मीकि नगर में गंडक बराज, बगहा में कैलाश नगर, शास्त्री नगर समेत कटाव क्षेत्रों का जायजा लेंगे।
जल संसाधन विभाग के अनुसार उत्तर बिहार की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। गंडक, कोसी, बागमती, कमला बलान और महानंदा नदी कुछ जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंडक बराज से 4.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है, जिससे पश्चिम चंपारण जिले के दियारा क्षेत्र के गांव जलमग्न हो गए हैं। बगहा शहर के भी कुछ इलाकों में नदी का पानी पहुंचा है। यही हालात, सुपौल जिले में कोसी तटबंध पर बसे गांवों का भी है। लोगों के घरों तक दो-दो फीट पानी पहुंच गया है। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मधेपुरा और सहरसा जिले में भी बाढ़ का खतरा मंडरा गया है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…