Bihar

बिहार: डीएम की बैठक में कलेक्ट्रेट पहुंचे विधायक बेहोश होकर गिरे, मौके पर पहुंची अफरा-तफरी

बिहारशरीफ समाहरणालय में आयोजित आपदा समिति की बैठक में सोमवार को भाग लेने आए। हरनौत के पूर्व मंत्री और विधायक हरिनारायण सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई।

आनन-फानन में अधिकारियों द्वारा उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

मीटिंग में उनके साथ भाग लेने आए जदयू के जिला महासचिव अरविंद कुमार व रंजीत कुमार ने बताया कि मीटिंग के लिए जैसे ही सभागार में गए उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी।

नालंदा डीएम शशांक शुभंकर ने क्या कहा

अस्पताल में उनका हाल-चाल जाने पहुंचे नालंदा डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि बैठक के लिए जाने के दौरान अचानक इनको चक्कर आ गया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने अभी हालत स्थिर बताई है।

उन्होंने बताया कि मेदांता अस्पताल पटना में पहले से इनका इलाज चल रहा था, तो बेहतर इलाज के लिए अभी वहीं भेजा जा रहा हैं। उन्होंने चक्कर और गैस की शिकायत थी। अभी विधायक हरि नारायण सिंह की तबीयत स्थिर है।

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

6 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

15 घंटे ago