रविवार, मार्च 22, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

विधानसभा चुनाव से पहले हो सकता है पटना मेट्रो का ट्रायल रन, डिपो में अगस्त से बिछेगा ट्रैक

अगले साल अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले पटना मेट्रो का ट्रायल रन हो सकता है। इसके लिए मेट्रो डिपो में अगस्त से ट्रैक (पटरी) बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। मेट्रो डिपो का काम अगले साल मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

करीब 30.5 एकड़ जमीन पर मेट्रो डिपो का निर्माण किया जा रहा है, जहां करीब पांच दर्जन ट्रेनें खड़ी की जा सकेंगी। इसके साथ ही कंकड़बाग के मलाही पकड़ी से न्यू आइएसबीटी स्टेशन तक प्रायोरिटी कोरिडोर का सिविल वर्क भी मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।

IMG 20231027 WA0021

सीएम नीतीश ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए
हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निरीक्षण के बाद मेट्रो अधिकारियों को काम में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। मेट्रो डिपो में ही मेट्रो ट्रेनों के ट्रायल, मेंटेनेंस एवं तकनीकी जांच आदि का काम होता है।

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

पटना मेट्रो की ताजा प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पहले मलाही पकड़ी से न्यू आइएसबीटी तक पांच एलिवेटेड स्टेशनों के बीच ही सबसे पहले मेट्रो रेल को दौड़ाने की योजना है। इसमें मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरो माइल और न्यू आइएसबीटी मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

IMG 20230728 WA0094 01

न्यू आइएसबीटी के पास ही मेट्रो डिपो बन रहा है। इस रूट पर काम भी सबसे अधिक हुआ है। वर्तमान में प्रायोरिटी कोरिडोर का 75 प्रतिशत सिविल वर्क पूरा हो चुका है।

इस एलिवेटेड रूट पर बाईपास के पास मुख्य रूप से तीन जगहों पर काम बचा है, जिसे पांच-छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद प्रायोरिटी कोरिडोर रूट पर पटरी बिछाने का काम भी शुरू होगा। इसको लेकर जल्द ही निविदा सहित अन्य प्रक्रियाएं शुरू किये जाने की उम्मीद है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

छह माह में आकार ले लेंगे मेट्रो स्टेशन

एलिवेटेड रूट के पांच स्टेशन भी अगले छह माह में आकार ले लेंगे। इन स्टेशनों को प्री-फैब्रिकेटेड तकनीक से बनाया जाएगा। इन मेट्रो स्टेशनों को वर्कशाप में तैयार कर उसे निर्धारित जगह पर इंस्टाल किया जाएगा। इसके लिए एजेंसी का चयन किया जा चुका है। इसको लेकर 75 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिली है।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

जाइका के कारण फंस रहा पेंच

पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कोरिडोर को शुरू करने में सबसे बड़ा पेंच जाइका (जापान इंटरनेशनल को-आपरेशन एजेंसी) के कारण फंस रहा है। प्रायोरिटी कोरिडोर में ट्रैक बिछाने व अन्य तकनीकी काम जाइका के फंड से होने हैं। इसके लिए पिछले साल जाइका और राज्य सरकार के बीच एमओयू भी हो चुका है, मगर अभी तक राशि निर्गत नहीं हो पाई है।

IMG 20240426 WA0004

सूत्रों के अनुसार, अगर जाइका की ओर से गतिरोध जारी रहता है, तो राज्य सरकार वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भी ट्रैक बिछाने व बोगियां लाने पर विचार कर सकती है। अधिकारियों के अनुसार, सब कुछ ठीक रहा तो छह महीने से एक साल के अंदर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02