Bihar

BSSTET Result: बिहार बोर्ड के वेबसाइट पर जारी हुआ रिजल्ट, फरवरी में हुई थी परीक्षा

बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा (बीएसएसटीइटी) 2023 का रिजल्ट मंगलवार को समिति की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा परिणाम 30 अगस्त तक देखा जा सकता है. परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों को भारतीय पुनर्वास परिषद की ओर से निर्गत वैध सी आरआर नंबर अंकित नहीं मिला है.

30 अगस्त तक परिणाम देखा जा सकता है

अभ्यर्थी समिति की वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड भी कर आकते हैं. यह परीक्षा परिणाम 30 अगस्त तक देखा जा सकता है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की परीक्षा 23 फरवरी 2024 और 24 फरवरी 2024 को एक पाली में आयोजित की गई थी.

बीएसएसटीईटी 2024 पेपर-1 कक्षा 1 से कक्षा 5 के लिए विशेष स्कूल शिक्षक बनने की पात्रता के लिए आयोजित किया जाता है. वहीं पेपर-2 कक्षा 6 से कक्षा-8 के लिए होता है. जो परीक्षार्थी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के इच्छुक हों, उन्हें  दोनों पेपर देना चाहिए. बीएसएसटीईटी परीक्षा में दो पेपर शामिल थे, प्रत्येक में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जो 2 घंटे और 30 मिनट में आयोजित किए गए थे.

ऐसे देखे रिजल्ट

अभ्यर्थी को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और पेपर-1 या पेपर-2 का चुनाव कर लॉगिन करना होगा. परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों को भारतीय पुनर्वास परिषद की ओर से निर्गत वैध सी आरआर नंबर अंकित नहीं मिला है. वैसे अभ्यर्थियों का परीक्षाफल अमान्य किया गया है. मालूम हो कि 23 और 24 फरवरी को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के जरिये इसकी परीक्षा आयोजित की गयी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

17 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

23 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

1 दिन ago