समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

समस्तीपुर में कार्यरत BPSC शिक्षक और बेगूसराय में कार्यरत शिक्षिका ने मंदिर में रचाई शादी, दोनों अलग-अलग जाति से रखते हैं ताल्लुकात

बिहार के बेगूसराय में दो बीपीएससी पास शिक्षकों ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह रचा लिया है. शिक्षक ललन कुमार और शिक्षिका सोनी कुमारी, दोनों एक ही गांव के निवासी हैं और अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं.

शनिवार को दोनों चुपके से जय मंगला गढ़ मंदिर पहुंचे और शादी करने का फैसला किया और मंदिर में शादी कर ली. वहीं, मंदिर प्रशासन को जब इस बात की भनक लगी तो उनलोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया.

IMG 20231027 WA0021

स्थानीय लोग और पुजारी की मौजूदगी में हुआ विवाह

जब पुलिस ने दोनों को बैठाकर पूछताछ की तो दोनों बालिग पाए गए और अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने दोनों को मंदिर प्रशासन को सौंप दिया, जहां स्थानीय लोगों और पुजारी की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न किया गया.

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

दूल्हा बने शिक्षक ललन कुमार पहले तो किसी से कुछ बताने से बच रहे थे और अपनी पहचान गुप्त रखना चाहते थे. लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि हमदोनों एक दूसरे से बचपन से प्यार करते हैं. साथ में पढ़ाई लिखाई भी की.

IMG 20230728 WA0094 01

अंतरजातीय विवाह को लेकर दोनों के घर वाले नहीं थे राजी

रिपोर्ट्स के मुताबिक ललन कुमार और सोनी कुमारी एक ही गांव के रहने वाले हैं. लेकिन दोनों की जातियां अलग-अलग है. दोनों एक-दूसरे से बहुत दिनों से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन एक जाती के नहीं होने की वजह से दोनों का परिवार अंतरजातीय विवाह के लिए राजी नहीं था. इसके बावजूद दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और चुपके-चुपके मंदिर पहुंचकर शादी कर ली.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ललन कुमार समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड में कार्यरत हैं. प्रेमिका से पत्नी बनी सोनी कुमारी बगल के ही प्रखंड में शिक्षिका है.

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02