बिहार के पूर्णिया में सिविल कोर्ट के बाहर पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. 35 साल की महिला के पति ने उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. महिला यहां प्रेमी की जमानत के लिए गवाही देने पहुंची थी. तभी उसका पति के साथ झगड़ा हो गया. एक घंटे तक सिविल कोर्ट के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. बड़ी मुश्किल से लड़ाई को शांत करवाया गया.
35 साल की फरहाना की 19 साल पहले मोहम्मद जहांगीर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी. दोनों के बच्चे भी हुए. परिवार हंसी खुशी जीवन यापन कर रहा था. इस बीच 2020 में जहांगीर ने दिल्ली में भी अपना कारखाना खोला. उसे चार मजदूरों की जरूरत थी. पूर्णिया से उसने चार मजदूरों को काम कर रखा. इनमें 18 साल का राशिद आलम उर्फ बाबुल भी था. चारों मजदूरों के खाने पीने और रहने का इंतजाम जहांगीर ने कारखाने में ही करवा दिया.
फरहाना भी कारखाने में आती-जाती रहती थी. इस बीच फरहाना और राशिद के बीच दोस्ती हो गई. दोस्ती फिर प्यार में बदल गई. जहांगीर को दोनों के अफेयर की बिल्कुल भी भनक नहीं थी. इस बीच 11 जून को फरहाना अपने घर से लापता हो गई. राशिद भी गायब हो गया. पता चला कि फरहाना और राशिद दोनों ही पूर्णिया भाग गए हैं. वहां उन्होंने 15 जून को शादी भी कर ली. इस बात की भनक जब जहांगीर को लगी तो वो बौखला गया.
प्रेमी के लिए गवाही देने पहुंची कोर्ट
उसने पूर्णिया जाकर राशिद के खिलाफ अपनी पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश करके उसे जेल भी भेज दिया गया. चार दिन बाद कोर्ट में पेशी थी. फरहाना ने पुलिस को बताया कि राशिद ने उसका अपहरण नहीं किया है. वो अपनी मर्जी से उसके साथ रह रही है. चार दिन बाद जैसे ही फरहाना, राशिद की जमानत के लिए गवाही देने सिविल कोर्ट पहुंची, जहांगीर भी वहां आ पहुंचा.
राशिद की मां हाथापाई में घायल
राशिद का परिवार भी उस वक्त सिविल कोर्ट में ही था. जहांगीर तब जोर जबरदस्ती करके फरहाना को वहां से ले जाने लगा. लेकिन फरहाना उसके साथ जाने को राजी नहीं थी. वो उसे बच्चों और समाज की दुहाई देने लगा. तब भी फरहाना नहीं मानी. राशिद के घर वालों ने भी तब जहांगीर का विरोध किया. इस बीच दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई. राशिद की मां इसमें घायल हो गई. कोर्ट के बाहर एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को शांत करवाया. घायल राशिद की मां को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया. पति-पत्नी और वो का ये मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…