Bihar

बिहार में एक साथ सस्पेंड कर दिए गये 11 इंजीनियर, गिरते पुलों पर नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई

देश भर में बिहार के गिरते पुलों की चर्चा है. बारिश के बीच लगातार गिरते पुलों को अब सरकार ने गंभीरता से लिया है और जल संसाधन विभाग के 11 इंजीनियरों को सस्‍पेंड कर दिया है. बिहार सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में पिछले दिनों 9 पुल-पुलिया ध्‍वस्‍त हो गए थे. इनमें से 6 बहुत पुराने थे, वहीं 3 निर्माणाधीन थे.

सरकार ने कहा कि विभागीय उड़नदस्‍ते की जांच में पाया गया है कि संबंधित अभियंताओं ने इस नदी पर अवस्थित पुल-पुलिया को सुरक्षित रखने के लिए एहतियातन कदम नहीं उठाए गए और समुचित तकनीकी पर्यवेक्षण नहीं किया गया. साथ ही कार्यकारी संवेदक के स्‍तर पर भी लापरवाही बरती गई है.

बिहार के विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है. उन्होंने कहा कि पुलों के निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों का पता लगाया जाएगा और उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

जल संसाधन अभियंताओं के सिवान के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अमित आनंद और सिवान के जल निस्‍सरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निलंबित किया गया है.

इसके साथ ही सिवान के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सहायक अभियंता राजकुमार और चंद्रमोहन झा के साथ ही जल निस्‍सरण प्रमंडल सिवान के सहायक अभियंता सिमरन आनंद और नेहा रानी को निलंबित किया है. इसके साथ ही पांच कनिष्‍ठ अभियंताओं को भी निलंबित किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

15 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

16 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

21 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago