समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में पांव पसार रहा डेंगू, बीते 24 घंटे में 19 नए मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों को दिए ये निर्देश

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य में लोगों को सुरक्षित रखने के लिये स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। डेंगू और चिकनगुनिया का प्रसार बढ़ने से पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग ने मुकम्मल तैयारी कर ली है। इसके तहत राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालय, सदर अस्पताल के साथ – साथ प्रखंड स्तर के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों पर डेंगू जांच किट, ब्लड प्लेटलेटस और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों में 2, जिला अस्पताल में 10 और राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में 20 मच्छरदानी युक्त डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था की गई है। जरूरत के मुताबिक सभी सरकारी संस्थानों में डेडिकेटेड बेड की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी जिलों में एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

आपको बता दें राज्य में डेंगू के 19 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग को 26 जुलाई की मिली रिपोर्ट के अनुसार पटना में सबसे अधिक 9 मरीज मिले हैं। भागलपुर में एक, कटिहार में एक, सहरसा में एक, समस्तीपुर में एक, सारण में तीन और पश्चिम चंपारण में दो नए डेंगू के मरीज मिले हैं।

IMG 20230728 WA0094 01

जनवरी से अब तक राज्य में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 262 हो गयी है। पटना में डेंगू के नौ मामले शनिवार को मिले। जिला संक्रमाक रो नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी प्रभावित इलाके में फॉगिंग और लार्वासाइड का छिड़काव करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150