Bihar

बिहार में पुलों का बनेगा हेल्थ कार्ड; CCTV से होगी निगरानी, ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी हुई लागू

बिहार में लगातार गिरते पुलों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार में पुलों का हेल्थ कार्ड बनेगा. साथ ही इन पुलों की निगरानी सीसीटीवी के जरिए की जाएगी. दरअसल, राज्य में पुलों के रखरखाव के लिए ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी लागू कर हो गई है. इस पॉलिसी के आधार पर पुलों हेल्थ कार्ड बनेगा. वहीं, इसके रखरखाव के लिए स्पेशल डिवीजन का गठन होगा. चीफ इंजीनियर इस डिवीजन के हेड होंगे. इतना ही नहीं इनके साथ सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियरऔर जूनियर इंजीनियर की टीम का गठन होगा.

स्पेशल डिवीजन टीम पुलों के रखरखाव की नियमित रुप से जांच करेगी. जानकारी के अनुसार ये जांच केवल कागज पर ही नहीं होगी, बल्कि वीडियोग्राफी और तस्वीरें भी होंगी. इन लोगों को जिस स्थान पर गड़बड़ी मिलेगी, उसकी जानकारी तुरंत विभाग को देंगे. वहीं, अगर कहीं भी रख रखाव में कोताही बरती गई तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा.

पुलों का रख रखाव तीन चरण में किया जाएगा. बड़े, मध्यम और छोटे क्षेणी में अलग-अलग पुलों को बांटकर इनकी निगरानी होगी ताकि वक्त से पहले ये क्षतिग्रस्त ना हो. इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने मार्गदर्शिका की प्रति सभी इंजीनियर को भेज दी गई है. बिहार सरकार की तरफ से तैयार इस मार्गदर्शिका में कुल 500 पन्ने हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि पुलों का हेल्थ कार्ड बानने वाला बिहार देश का पहला राज्य है.

बता दें कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के स्थापना दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने सड़कों के साथ पुल-पुलिया की रेगुरल जांच की बात कही थी. तब सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि रेलवे की तरह पुलों के लिए एक अलग से विंग बनाया जाएगा, जो नियमित तौर पर इनकी जांच करेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

4 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago