बिहार के 10 और शहरों में जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने वाली है। छोटे विमानों के लिए उड़ान 5.2 योजना के तहत राज्य के 10 छोटे शहरों को विमान सेवा मार्ग से जोड़ने के लिए बोलियां प्राप्त हो गई हैं। इनमें वीरपुर, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, रक्सौल, मधुबनी और छपरा को शामिल किया गया है। अब इन शहरों में एयरपोर्ट के विकास पर काम होगा और उसके बाद हवाई सेवा की शुरुआत होगी। शुरुआत में इन शहरों से 20 सीटर से कम क्षमता वाली फ्लाइट उड़ाने की योजना है।
राज्यसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद डॉ. भीम सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में नागर विमानन मंत्री केआर नायडू ने सदन को यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आरा, बेगूसराय, बेतिया, भभुआ, भागलपुर, बिहारशरीफ, बिहटा, वीरपुर, बक्सर, छपरा, डेहरी-ऑन-सोन, फारबिसगंज, हथुआ, जहानाबाद, जोगबनी, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, सहरसा और वाल्मीकिनगर उड़ान योजना के तहत असेवित एयरपोर्ट सूची में है। उड़ान एक सतत योजना है। इसके तहत और अधिक गंतव्य मार्गों को कवर करने के लिए समय-समय पर बोली लगाई जाती है।
उड़ान 2.0 के तहत दरभंगा हवाई अड्डे को जोड़ने के लिए बोलियां प्राप्त हुई थीं। अभी दरभंगा से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की गई है। 5.2 उड़ान के तहत छपरा, वीरपुर, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, रक्सौल और मधुबनी को शामिल किया गया है।
केंद्र ने बिहार सरकार से इन शहरों से विमानों का परिचालन शुरू करने के लिए हवाई अड्डे के विकास और भविष्य में विस्तार के लिए भूमि की उपलब्धता की मांग की है। साथ ही सुरक्षा, अग्निशमन सेवाओं, मौसम संबंधी सेवाओं और हवाई अड्डों के परिचालन और प्रबंधन के प्रावधान के लिए दायित्व के संबंध में अपनी सहमति और पुष्टि प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…