पेपर लीक के कारण रद्द हो चुकी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का डेट सामने आया है। आगामी 7 अगस्त से 28 अगस्त के बीच इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आयोग ने राज्य के सभी डीएम को पत्र लिखा है।
आयोग की तरफ से डीएम को लिखे पत्र के मुताबिक, बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी 7,11,18,21,25, और 28 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे सिर्फ एक पाली में होगी। कुल 21 हजार 391 खाली पदों के लिए करीब 18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
इससे पहले साल 2023 में 1 अक्टूबर को सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसका पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक की बात सामने आने के बाद सरकार ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। जिसे अब दोबारा आयोजित किया जा रहा है।
सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर ईओयू ने खुलासा किया है कि जिस संजीव मुखिया ने नीट का पेपर लिक किया था उसी ने सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक किया है। परीक्षा के चार दिन पहले पेपर को लीक कर उसे अभ्यर्थियों तक पहुंचा दिया गया था।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…