Bihar

भ्रष्ट अंचलाधिकारियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में नीतीश सरकार, सात दर्जन से अधिक CO के खिलाफ चल रही जांच

बिहार में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में एलान किया था कि सरकार आरजेडी कोटे के सभी विभागों की जांच कराएगी। मुख्यमंत्री के आदेश पर उन सभी विभागों में विभागीय जांच चल है जिन विभागों का जिम्मा पिछली सरकार में आरजेडी के पास था। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी जांच जारी है और फिलहाल 90 सीओ समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है।

दरअसल, भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही डबल इंजन सरकार अब भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रही है। जरूरत पड़ने पर इसमें ईओयू की मदद सरकार लेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है और इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। शुरुआत में दो सीओ पर सरकार की गाज गिरी है। एक को जहां निलंबित किया गया है तो दूसरे के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि बिहार के तीन दर्जन अंचलाधिकारी किसी न किसी आरोप में जांच के दायरे में हैं जबकि 90 से अधिक अंचलाधिकारी के खिलाफ विभागीय स्थर पर जांच चल रही है। अधिकतर के खिलाफ पद के दुरुपयोग का आरोप है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। भ्रष्टाचार के सबूत मिलने पर उनकी संपत्ति तक को जब्त करने की तैयारी सरकार कर रही है। विभाग में सीओ और डीसीएलआऱ के कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago