Bihar

बिहार में खुलेगा निफ्ट, कपड़ा निवेशक लगाएंगे उद्योग; टेक्सटाइल इंवेस्टर्स मीट में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह लगातार बिहार में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज पटना में आयोजित टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट में उन्होने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल उद्योग लगेंगे। जिसके लिए भी निवेशक तैयार हैं। राज्य सरकार की सभी मांगे भी मान ली गई है। और निफ्ट का सेंटर खुलेगा। गिरिराज ने कहा कि इवेस्टर्स मीट में 90 फीसदी इन्वेटर्स बाहर से आए हुए है। जिसमें 60 फीसदी निवेशकों ने कपड़ा उद्योग में निवेश का हाथ उठाकर आश्वासन दिया है।

वहीं बैठक में मौजूद उद्योग मंत्री नितीश मिश्रा ने कहा कि इसी साल दिसंबर में बड़ा इन्वेस्टमेंट मीट होगा । इसके तहत ही टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट आयोजित किया गया। इससे पहले केंद्र में सरकार बनने के एक सप्ताह के अंदर ही उच्च स्तरीय टीम बिहार आई थी। बिहार में वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में क्या कुछ हो सकता है उस पर चर्चा हुई थी। आज इन्वेस्टर मीट में कई नए वस्त्र उद्योग से जुड़े उद्योगपति भी पहुंचे हैं। सबको हम लोगों ने आमंत्रित किया है कि बिहार में उद्योग लगाए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के दिन बदलने वाले हैं। यह जूट की धरती है और अब यह जूट उद्योग के लिए जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले कुछ नहीं होता था, लेकिन डबल इंजन की सरकार बिहार में जब-जब काम करती है तो वह दिखता है। कपड़ा उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए योजना के तहत पांच राज्यों को चुना गया है।

जिसकी पहली मीटिंग बिहार में हुई और यह काफी सफल रही। दूसरी मीट का आयोजन ओडिशा में होगा। उसके बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस तरह का आयोजन होगा, ताकि हर जगह कपड़ा मंत्रालय से जुड़कर निवेशक उद्योग और रोजगार की संभावना बना सकें। राज्य की सरकार ने मुजफ्फरपुर और बेतिया को बेहतर क्लस्टर के रूप में विकसित किया है और अब हम बेगूसराय को तीसरे क्लस्टर के रूप में विकसित करने जा रहे हैं। बिहार में टेक्सटाइल्स के लिए अपार संभावनाएं हैं, यह एक बड़ा लोकल बाजार भी है और यहां जब टेक्सटाइल्स फैक्ट्री लगेगी तो मजदूर भी यहीं के रहेंगे जिससे बिहार को अच्छा मुनाफा होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago