Bihar

समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने निर्माणाधीन मकान से 50 लाख रुपये के 450 कार्टन शराब और बीयर किये जब्त, घर वाले फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत दूधपुरा वार्ड संख्या-7 मोहल्ला में स्थित एक निर्माणाधीन मकान से उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को लगभग 450 कार्टून विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। बरामद किए गए शराब का मूल्य 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। उत्पाद विभाग को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है।

उत्पाद अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि दूधपुरा वार्ड संख्या-7 मोहल्ला में एक निर्माणाधीन मकान में भारी मात्रा में विदेशी शराब बंद कर रखा गया है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने उक्त मकान पर छापेमारी की मकान का मुख्य गेट लोहे के गेट से बंद था। जिसे तोड़कर जब उत्पाद टीम अंदर पहुंची तो मकान के सभी कमरे में शराब और बीयर बंद था। उक्त मकान दुधपुरा वार्ड संख्या 4 के ही गनौर ठाकुर का बताया गया है।

बता दें कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिल रही थी कि दुधपुरा गांव में बड़े पैमाने पर शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। वहीं निर्माणाधीन मकान को भंडार गृह के रूप में उपयोग किया जा रहा है। अमूमन ऐसे मकान पर लोगों की कम निगाहें होती है।

बरामद शराब की मात्रा चार हजार छह लीटर आंकी गयी है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गृह स्वामी के अलावे फरार धंधेबाज रत्नेश राय सहित अन्य धंधेबाजों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है और मकान को भी सील करने की प्रक्रिया चल रही है। यहां बता दे कि इससे पूर्व भी दुधपुरा के पुराने बंद मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब उत्पाद विभाग की टीम में बरामद की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

स्व-गणना का मिलेगा विकल्प, पेपरलेस होगी जनगणना प्रक्रिया, GIS मैपिंग से जुड़ेगा हर वार्ड

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

17 मिनट ago

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…

3 घंटे ago

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

6 घंटे ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

6 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…

9 घंटे ago