Bihar

17 अगस्त से बिहार यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं तेजस्वी, इन मुद्दों पर CM नीतीश को घेरने की तैयारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रस्तावित बिहार यात्रा का ब्लूप्रिंट पार्टी ने तैयार कर लिया है। यात्रा का क्या नाम होगा और इसके प्रारंभ होने की क्या तिथि होगी? इसकी घोषणा स्वयं नेता प्रतिपक्ष जल्द करेंगे। चर्चा है कि 17 अगस्त से यात्रा का पहला चरण शुरू होगा। पार्टी के सभी विधायकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अभी से अपने विधानसभा क्षेत्र में बिहार यात्रा की तैयारियों और प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। स्थानीय लोगों से संवाद करें और उन्हें यात्रा का ब्योरा दें। लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत के बाद भी राजद का प्रदर्शन आशा अनुरूप नहीं रहा। हालांकि, पार्टी ने लोकसभा में चार सीटों पर जीत जरूर दर्ज कराई, लेकिन यह जीत उम्मीदों के अनुसार नहीं थी।

यात्रा की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप 

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेजस्वी ने विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए 15 अगस्त के बाद से बिहार भ्रमण की घोषणा की थी। अब उस घोषणा पर अमल की तैयारी शुरू हो गई है। हाल ही में पार्टी विधायक दल की बैठक में यात्रा को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ लंबी चर्चा की और यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

17 अगस्त से प्रारंभ शुरू हो सकती है यात्रा

पार्टी सूत्रों ने बताया कि यात्रा 17 अगस्त से प्रारंभ होने की संभावना है। हालांकि, फाइनल तिथि क्या होगी? इसका निर्णय स्वयं तेजस्वी यादव लेंगे और घोषणा करेंगे।

इन मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएंगे तेजस्वी

यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष आम लोगों से मिलकर बिहार के लिए विशेष पैकेज और मदद का मुद्दा उठाएंगे। जनता को बताया जाएगा कि बीते 24 वर्षों से राजद बिहार के विशेष दर्जे के लिए संघर्षरत है, इसके बावजूद केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

नीतीश कुमार को घेरने की तैयारी

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कठघरे में खड़ा करने के प्रयास होंगे। इस मुद्दे के साथ ही महंगाई, रोजगार, आरक्षण की बढ़ी सीमा को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने, जैसे विषयों पर भी नेता प्रतिपक्ष जन संवाद करेंगे और एक बार राज्य में राजद की सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगेंगे।

यात्रा में ये नेता तेजस्वी के साथ रहेंगे

यात्रा के दौरान पार्टी के राज्य सभा सदस्य मनोज झा, संजय यादव और पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता तेजस्वी के साथ चलेंगे। यात्रा जिस जिले में होगी वहां के प्रभारी और विधायक जुड़ेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

9 मिनट ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

15 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago