Bihar

बिहार: युवक को मंहगा पड़ा प्रेम-प्रसंग, लड़की के घरवालों ने सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाकर निकाली परेड

बिहार के अररिया में एक यूवक को प्रेम प्रसंग की शुरुआत करना भारी पड़ गया। रिश्तेदार के घर घूमने गए युवक को पड़ोस में रहने वाली लड़की पसंद आ गई। दोनों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई। लेकिन एक रोज़ लड़की के घरवालों ने लड़के के मुंह पर कालिख पोत कर, उसका सर मुड़वाकर और जूतों की माला पहनाकर गांव भर में घुमाया। जानिए ऐसा क्या हुआ कि लड़की के घरवालों ने इतना बड़ा कदम उठाया और लड़की ने क्यों कुछ नहीं कहा।

घर वालों को आगबबूला देख मुकर गई लड़की

बिहार के मधेपुरा जिले का एक युवक अपने रिश्तेदारी में नरपतगंज घूमने गया था। वहां उसे पड़ोस के घर में एक लड़की पसंद आ गई। युवक ने फोन के जरिए लड़की से बातचीत करना भी शुरू कर दिया था। कई दिनों बाद जब वह वापस अपने रिश्तेदार के घर गया तो दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। नीतीश ने लड़की का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो ऐसा करते हुए लड़की के परिजन ने उसे देख लिया। घरवालों के पूछने पर नीतीश ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और वो इससे शादी करना चाहता है। ऐसा सुनते ही घर वाले आगबबूला हो गए। परिजनों को गुस्सा देख लड़की भी दोस्ती से मुकर गई। लड़की कहने लगी कि ये लड़का जबरदस्ती उससे बात करने की कोशिश कर रहा था। मैं इसे पसंद नहीं करती।

मुंडन कर जूतों की माला पहनाकर सरेआम घुमाया

लड़की के पहचानने से मुकरने पर लड़के का बहुत बुरा हाल हुआ। उसके साथ सरेआम ऐसा काम किया गया जिसे वह मरते दम तक नहीं भूल पाएगा। लड़की के घरवालों ने लड़के का गांव के नाई से मुंडन करवाया फिर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई। उसके बाद उसे जूतों की माला पहनाकर सारे गांव में घुमाया गया । इस बीच नीतीश की चप्पलों से पिटाई भी हुई जिसमें उसके कपड़े भी फाड़ डाले गए।

पुलिस तक पहुंचा मामला, नीतीश ने कही जबरन शादी की बात

मारपीट और गांव भर में घुमाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नीतीश ने पुलिस को बताया कि 10 जून को रिश्तेदार के घर घूमने आया था। यहां शंभू सिंह, विश्वनाथ सिंह, अर्जुन सिंह और सुरेश सिंह निवासी बरदहा वार्ड संख्या 1 निवासी हथियार के बल पर जबरजस्ती अपने घर ले गए। वहां सभी लोगों ने उसकी शादी जबरदस्ती पिंकी (बदला हुआ नाम) से करवानी चाही थी। युवक ने मारपीट और पैसे छीनने के भी आरोप लगाए हैं। इसी के साथ पुलिस केस की जांच हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

5 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

15 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

15 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago