Bihar

बिहार के सदर अस्पताल में गार्डों की गुंडागर्दी, अस्पतालकर्मी को जमकर पीटा, अब वीडियो वायरल

भोजपुर सदर अस्पताल में निजी सुरक्षा गार्ड ने सदर अस्पताल के कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में ही कराया जा रहा है। पीड़ित चतुर्थ वर्गीयकर्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बडका डुमरा गांव निवासी परमेश्वर प्रसाद हैं, जो सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सुरक्षा गार्ड के द्वारा चतुर्थवर्गीय कर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी एवं सुपरवाइजर के द्वारा कर्मी की जमकर पिटाई की जा रही है। इसके बाद वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोगों के सहयोग से उन्हें बचाया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस वजह से सुरक्षाकर्मियों ने की पिटाई 

घटना के संबंध में पीड़ित कर्मचारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह पोस्टमार्टम लिखवाने अत्यंत परीक्षण रजिस्टर को लेकर बाहर जा रहे थे। जब वह इमरजेंसी के गेट पर पहुंचे. तभी सदर सदर अस्पताल में कार्यरत फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ.विजय मिश्रा बाइक से इमरजेंसी वार्ड के पोर्टिको के पास पहुंचे और अपनी बाइक को पार्क करने लगे। तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनसे दुर्व्यवहार करते हुए अपनी बाइक को हटाने के लिए कहा गया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा चिकित्सक से दुर्व्यवहार करते देख जब चतुर्थवर्गीय कर्मचारी परमेश्वर प्रसाद ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पूछा कि तुम कौन हो? जवाब में परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि मैं यहां का स्वास्थ्यकर्मी हूं। इसके बाद भी सुरक्षाकर्मी उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। एक साथ 10 -12 की संख्या में गार्ड एकत्रित हो गए और लाठी-डंडे से मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। वही घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इमरजेंसी छोड़ ओपीडी एवं सभी विभागों के कार्यों का वहिष्कार कर दिया।

आरोपी सुरक्षाकर्मी पर होगी कार्रवाई 

घटना के संबंध में सदर अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. प्रतीक का कहना है कि सदर अस्पताल में जो गार्ड की नई सुरक्षा एजेंसी आई है, उनके द्वारा  गैरजिम्मेदार रवैया देखा गया है। वीडियो क्लिप को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि जब हमारे अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी पोस्टमार्टम लिखवाने के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे, तभी सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर विजय मिश्रा से बाइक पार्क करने को लेकर उनके बीच तू-तू-मैं-में हुई। जिसके बाद उनके द्वारा उन पर प्रहार कर दिया गया और उनकी पिटाई भी की गई। इसे लेकर हम लोग सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर और इंचार्ज को भी बुलाएंगे और उनसे बात करेंगे। मामला गंभीर और जांच का विषय है। इसकी जांच की जाएगी। इसके अलावा इस मामले में आरोपी सुरक्षाकर्मी पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago