Bihar

बिहार: ट्रेनिंग के दौरान ‘कुंभकरणी नींद’ सोना पुलिस पदाधिकारियों को पड़ा महंगा, एसपी ने वेतन पर लगाई रोक, शो कॉज नोटिस किया जारी

बिहार के सारण जिले में प्रशिक्षण प्राप्ति के दौरान सोते हुए पुलिस पदाधिकारियों का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो के आधार पर सोते पाएं गये चार पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए सारण पुलिस अधीक्षक ने चारों के वेतन पर रोक लगाते हुए दो दिनों में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया है।

इस संबंध में सारण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 16 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक विडियो प्राप्त हुआ। जिसमें सारण जिलान्तर्गत प्रेक्षागृह सारण में आयोजित तीन नये कानून से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान कुछ पुलिस पदाधिकारियों को सोते हुए दिखाया गया है।

उक्त विडियो के सत्यापनोपरांत पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि सुनील प्रसाद मशरख थाना,पु.अ.नि राधेश्याम प्रसाद डोरीगंज थाना,स.अ.नि अप्पू कुमार तरैया, पी.टी.सी/1478 मीनु देवी के रूप में चिह्नित किया गया है। इन पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सजग एवं एकाग्र होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बजाय प्रशिक्षण प्राप्ति के दौरान सोते हुए पाये जाना कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं आदेशोल्लघंन का परिचायक है।

इस लापरवाही के लिए उपरोक्त चारों पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई गई है एवं उक्त पुलिस पदाधिकारियों को दो दिनों के अंदर विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने के लिए आदेशित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago