समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘टाइगर जिंदा है..’ पटना में नीतीश कुमार का पोस्टर लगा, जानिए जदयू नेता के इस संदेश के क्या हैं मायने…

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के बाद अब लगातार तीसरी बार एनडीए देश में सरकार बनाने जा रही है. यह पहली बार हुआ है जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अकेले बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी. हालांकि एनडीए के साथी दलों को मिलाकर सरकार जरूर बन रही है. वहीं जदयू की अहमियत इस गठबंधन में बढ़ चुकी है और नयी सरकार के गठन में भी जदयू की बड़ी भूमिका रहने वाली है. चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब जदयू की ऊर्जा अधिक दिख रही है. पोस्टर के जरिए अलग-अलग संदेश जदयू के नेता राजधानी पटना में दे रहे हैं.

पोस्टर में लिखा ‘टाइगर जिंदा है..’

राजधानी पटना में नीतीश कुमार का एक और पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगायी गयी है जबकि साथ में नारा भी दिया गया है. ‘टाइगर जिंदा है’ के स्लोगन के साथ इसबार पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर को जदयू नेता सोना सिंह की ओर से उनके तस्वीर के साथ लगाया गया है. पोस्टर में नीतीश कुमार के साथ दो बाघ भी दिखाए गए हैं.

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

हाल में ही एक और पोस्टर पटना में लगाया था

इस पोस्टर को लगाने वाले जदयू नेता सोना सिंह एक जदयू एमएलसी के भाई हैं. सोना सिंह ने इससे पहले भी एक पोस्टर पटना में लगवाया था जो काफी सुर्खियों में रहा. हाल में ही चुनाव परिणाम आने के बाद लगाए गए पिछले पोस्टर में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की तस्वीर थी. पोस्टर में लिखा था ‘डबल इंजन सरकार, दोगुनी रफ्तार. तीसरी बार फिर मोदी सरकार, मोदी जी और नीतीश जी को हैट्रिक की बधाई. ‘ जदयू नेता सोना सिंह की भी तस्वीर पोस्टर में रहती है.

IMG 20230701 WA0080

पोस्टर के जरिए क्या संदेश देने की है कोशिश..

पटना में पोस्टर पॉलिटिक्स जारी है. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को अकेले बहुमत नहीं मिल सका है जिसके बाद जदयू की अहमियत नयी सरकार को चलाने के लिए बढ़ी है. जदयू मजबूती से एनडीए के साथ होने का दावा कर चुकी है. वहीं जदयू के मंत्री व कद्दावर नेता विजय कुमार चौधरी ने पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस करके नीतीश कुमार की सियासी ताकत को बताया था. नीतीश कुमार ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए का नेतृत्व करेंगे, ये दावा किया था. जिसके बाद भाजपा के दोनों डिप्टी सीएम ने भी इस बयान का समर्थन किया था. दरअसल, नीतीश कुमार की सियासी ताकत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व बयानबाजी होती रही है. इसका जवाब जदयू नेताओं की ओर से देने की कोशिश हो रही है.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230728 WA0094 01

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150