Bihar

बिहार में गर्मी से 64 और लोगों की मौत, आंधी-पानी से भी गयी जान, नहीं थम रहा कुदरत का कहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के कई इलाकों में अब भी भीषण गर्मी और भयंकर लू से लोगों के मरने का सिलसिला जारी है. शुकवार को गर्मी और लू से प्रदेश में 64 और लोगों की जान चली गयी. जानकारी के मुताबिक गर्मी के कहर से गोपालगंज सदर अस्पताल में सात लोगों की मौत हो गयी. इनमें से पांच मौत इलाज के दौरान, जबकि दो लोगों को पहुंचने के समय ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बक्सर के डुमरांव मे डिस्पैच सेंटर पर डयूटी कर रहे बेतिया से आये होमगार्ड जवान सतेंद्र ठाकुर (55 वर्ष) की मौत हो गयी. हाजीपुर के गोरौल मे एक दैनिक समाचार के पत्रकार प्रभात कुमार मुकेश की मौत हो गयी.

बिहार में मौत का तांडव जारी

रोहतास जिले में छह लोगों की मौत हो गयी. इनमें चार चुनावकर्मी बताये जाते हैं. मृतकों में मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात नेहू कॉलेज डेहरी के प्रो. अभिजीत कुमार, शिक्षक प्रदीप कुमार, नासरीगंज के प्रखंड परिचारी रामजी सिंह और कैमूर के निवासी श्रीकांत तिवारी हैं. कैमूर जिले में चार लोगों के मौत की सूचना है.

इनमें मोहनिया में चुनाव के लिए योगदान करने आये रोहतास के शाहनवाज खान व स्वास्थ्यकर्मी शिवनारायण हैं. वहीं, औरंगाबाद में 17 व गया में 10 और लोगों की मौत हीट वेव से हो गयी है. इधर, हीट वेव के शिकार मुंगेर यातायात थाना मे पदस्थापित भोजपुर के बडहरा के चातर गांव निवासी दारोगा ददन पसाद सिंह की मौत नर्सिंग होम में हो गयी.

आपदा प्रबंधन विभाग का दावा

आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार मे भीषण गर्म व लू की स्थति बनी है. अब तक की सूचना के मुताबिक 30 मई की शाम तक लू से कुल 14 लोगों की मौत हुई है. इनमें 10 चुनाव कर्मी और चार अन्य लोग शामिल हैं. विभाग ने कहा कि मृतकों में भोजपुर में पांच, रोहतास में तीन, कैमूर में एक और औरंगाबाद में एक चुनाव कर्मी की मौत हुई है. मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान देने की कार्रवाई चल रही है.

आंधी-पानी से भी मौत

इधर, मौसम बदला तो कुदरत का कहर इससे भी देखने को मिला. पश्चिम व पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफफरपुर, समस्तीपुर जिलें मे गुरूवार रात आयी आंधी व पानी से 600 पेड़ गिर गये. पेड़ गिरने व ठनका से पांच लोगों की मौत हो गयी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

4 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

8 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

12 घंटे ago